Hans Raj Hans Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं सूफी सिंगर हंसराज हंस? बताया कितना है कर्जा
Hans Raj Hans Net Worth: संगीत और राजनीति के क्षेत्र से जुड़े सूफी सिंगर हंसराज हंस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद और मशहूर सूफी सिंगर हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का गत 2 अप्रैल 2025 को निधन हो गया है।
हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 62 साल की रेशम कौर ने जालंधर के टैगोर अस्पताल में अंतिम सांस ली है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोग सिंगर की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

'पंजाबी-पॉप' एल्बम के राजा हैं हंसराज हंस
आपको बता दें कि सूफी सिंगर हंसराज हंस पद्म श्री का सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। वह पंजाबी लोक संगीत और सूफी संगीत के साथ-साथ फिल्मों में भी गाने गाते हैं और उन्होंने अपने खुद के 'पंजाबी-पॉप' एल्बम भी जारी किए हैं।
जालंधर के शफीपुर गांव के रहने वाले हैं हंसराज हंस
पंजाब के जालंधर के पास शफीपुर गांव में जन्में हंसराज हंस ने डीएवी कॉलेज, जालंधर से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने उस्ताद पूरन शाह कोटि से गायन की शिक्षा प्राप्त की थी। वहीं साल 2014 में ये बात सामने आई कि हंसराज हंस ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। हालांकि उन्होंने इस दावे का खंडन किया था।
हंसराज हंस की कुल संपत्ति
हंसराज हंस ने जब राजनीति में कदम रखा था तो अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 16.33 करोड़ रुपये घोषित की थी। इसमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल थी। चुनावी हलफनामे के अनुसार हंसराज हंस ने अपने पास 5.71 लाख रुपये नकद होने के बारे में भी बताया था।
हंसराज हंस की कमाई
हंसराज हंस के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 28.47 लाख रुपये के सोने के गहने हैं और उनकी पत्नी के पास 23.66 लाख रुपये के गहने हैं। इसके साथ हंसराज हंस की तरफ से घोषणा की गई थी कि उन्हें किसी भी आपराधिक मामले में दोषी नहीं ठहराया गया था।
सूफी सिंगर की महंगी गाड़ियां
अचल संपत्तियों में हंसराज हंस के पास कपूरथला में कृषि भूमि और जालंधर और मोहाली जिलों में आवासीय संपत्तियां भी हैं। उन्होंने अपनी कुल देनदारी 1.46 करोड़ रुपये घोषित की है। वहीं सिंगर के पास चार कारें हैं, जिसमें टोयोटा इनोवा, टोयोटा वेलफायर हाइब्रिड, फोर्ड एंडेवर और मारुति जिप्सी शामिल हैं। इनकी कीमत 1 करोड़ रुपये के आसपास है।












Click it and Unblock the Notifications