Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Justin Bieber का आधा चेहरा हुआ पैरालाइज, सिंगर का भारत दौरा हो सकता है रद्द

पॉप स्टार जस्टिन बीबर इस वक्त गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से उनके चेहरे का एक हिस्सा लकवाग्रस्त यानी पैरालिसिस हो गया है।

वॉशिंगटन, 11 जून: जस्टिन बीबर दुनिया के जाने-माने पॉप सिंगर्स में से एक हैं। हाल ही में सिंगर ने अपनी एल्बम 'जस्टिस' के प्रमोशन के लिए दुनिया के कई देशों का दौरा करने का एलान किया था। इसी बीच उनके चाहने वालों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल जस्टिन का ये दौरा अब मुश्किल ही होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पॉप स्टार ने अपना यह टूर आगे बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि उनके फैंस को इस कॉन्सर्ट के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। सब ठीक नहीं हुआ तो शायद इसे कैंसिल भी करना पड़े। ऐसा हम नहीं, खुद जस्टिन कह रहे हैं। दरअसल पॉप स्टार इस वक्त गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से उनके चेहरे का एक हिस्सा लकवाग्रस्त यानी पैरालिसिस हो गया है।

सिंगर ने शेयर की जानकारी

जस्टिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के साथ जानकारी साझा करते हुए बताया कि वे एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और इस वजह से उनका चेहरा पैरालाइज हो गया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए निराशा भी व्यक्त की और बताया कि वे अपने टूर की डेट्स को आगे बढ़ा रहे हैं। जस्टिन ने लिखा, ‘विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं ये कह रहा हूं। मैंने बेहतर होने के लिए सब कुछ किया है, लेकिन मेरी बीमारी और बिगड़ रही है।'

Recommended Video

    Justin Bieber का आधा चेहरा हुआ Paralysed, जानें हेल्थ रिपोर्ट | वनइंडिया हिंदी | *International
    चेहरे का एक हिस्सा हिला पाना मुश्किल

    चेहरे का एक हिस्सा हिला पाना मुश्किल

    जस्टिन ने आगे बताया कि वे डॉक्टरों के निर्देशों के अनुसार ही अपने टूर की आगे की डेट्स फाइनल करेंगे। सिंगर ने आगे बताया कि उन्हें रामसे हंट सिंड्रोम के बारे में पता चला है, जो आंशिक रूप से चेहरे के पक्षाघात का कारण बनता है। आप देख सकते हैं कि वीडियो में जस्टिन अपनी आंख नहीं झपका पा रहे हैं।

    फिलहाल काम करना बेहद मु्श्किल

    फिलहाल काम करना बेहद मु्श्किल

    उन्होंने बताया कि मैं अपने चेहरे के इस तरफ से मुस्करा नहीं सकता, मेरी एक तरफ की नाक हिल भी नहीं रही है और पूरा हिस्सा काम नहीं कर रहा है। इसके साथ ही मैं आपसे कहना चाहता हूं कि मेरे लिए फिलहाल स्टेज पर काम करना बेहद मुश्किल है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+