Half Love Half Arranged 2 Review: मजेदार है लव डेटिंग पर आधारित ये वेब सीरीज, एक बार जरूर देखें

वेब सीरीज- हाफ लव हाफ अरेंज्ड
स्टारकास्ट- मानवी गगरू, करन वाही, ऋत्विक धनजानी
डायरेक्टर- सिमरप्रीत सिंह
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन एमएक्स प्लेयर
स्टार- ***

Half Love Half Arranged 2 Review: इन दिनों फिल्मों के साथ साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज का क्रेज भी काफी देखा जा रहा है। हर हफ्ते कोई न कोई वेब सीरीज कमाल करती नजर आ रही है। गत 15 नवंबर 2024 को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर वेब सीरीज हाफ लव हाफ अरेंज रिलीज हुई है।

लोगों को ये सीरीज काफी पसंद आ रही है। ये सीरीज शुरू हुई और लगा ये तो फिर वही पुरानी कहानी बना दी लेकिन जल्द ही लगा कि ये तो काफी मजेदार है। इस सीरीज से आज की जेनरेशन ही नहीं पुरानी जेनरेशन भी खुद को रिलेट कर पाएगी। ये सीरीज आपको जमकर हंसाएगी और काफी ज्यादा एंटरटेन भी करेगी।

Half Love Half Arranged 2 Review

वेब सीरीज की कहानी

-मानवी गगरू यानी रिया को पता चल चुका है कि उसके बॉयफ्रेंड जोगी यानी करन वाही की शादी हो चुकी है और उसकी एक बेटी भी है। उनके घर एक पुराना रिश्तेदार ऋत्विक धनजानी यानी वेद रहने आ जाता है।

-रिया और जोगी को क्या जोगी की बेटी अपनाएगी। रिया के करियर का क्या होगा, वेद क्या करने के लिए आया है। इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए अमेजन एमएक्स प्लेयर पर ये सीरीज जरूर देखें।

कैसी है ये वेब सीरीज

-ये सीरीज आपको जमकर एंटरटेन करेगी। सीरीज शुरुआत में थोड़ी हल्की सी लगती है लेकिन बाद में ये लव ट्रायंगल टाइप मामला बन जाता है और उसके बाद चीजें इससे भी आगे निकल जाती हैं।

-ये वेब सीरीज आपको खूब हंसाएगी। सीरीज के सभी किरदार बहुत ही अच्छे हैं। मेन कास्ट के साथ साथ सपोर्टिंग कास्ट ने भी कमाल का काम किया है। आप इस सीरीज से खुद की जिंदगी को रिलेट कर सकते हैं।

-इस वेब सीरीज में करियर, प्यार, डेटिंग, शादी हर तरह के रिश्ते की बात की गई है। इस सीरीज का मजा आप परिवार के साथ बैठकर ले सकते हो।

स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग

-मानवी गगरू ने कमाल का काम किया है। वह रेगुलर हीरोइनों जैसी नहीं लगती हैं, अलग लगती हैं और अपनी एक्टिंग से वो आपको खुश कर देंगी।

-करन वाही ने बहुत ही शानदार एक्टिंग की है। हालांकि उनके किरदार को और स्पेस और डेप्थ दी जा सकती थी लेकिन वो काफी इंप्रेस करते हैं।

-ऋत्विक धनजानी को देखकर शुरू में लगा था कि वो गोविंदा की कॉपी कर रहे हैं, जिस घर में रहने आए वहां के लोगों के लिए खाना बनाकर उनका दिल जीत रहे हैं लेकिन उनका किरदार इससे आगे बढ़ता है और वो आपको काफी इंप्रेस करते हैं।

-रिया की बहन बनी सिया यानी भव्या ग्रोवर ने कमाल का काम किया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है। ग्रुशा कपूर बुआ के किरदार में रंग जमा देती हैं।

-सुप्रिया शुक्ला का काम हमेशा की तरह शानदार है। श्रुति जॉली ने भी काफी अच्छा काम किया है।

डायरेक्शन
इस सीरीज की डायरेक्टर सिमरप्रीत सिंह है। सिमरप्रीत को सीरीज की शुरुआत में थोड़ा और मसाला डालना चाहिए था लेकिन कुल मिलाकर ये एक अच्छी वेब सीरीज है। एक बार इस सीरीज को जरूर देखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+