काश स्टार किड होती तो...'आश्रम 3' में बोल्ड सीन देने वाली ईशा गुप्ता ने निकाली भड़ास
काश स्टार किड होती तो फ्लॉप दे कर भी होती..... 'आश्रम 3' में बोल्ड सीन देने वाली ईशा गुप्ता ने निकाली भड़ास
मुंबई, 28 जून: बॉलीवुड इंडस्ट्री में लंबे समय से नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद को लेकर बहस छिड़ी हुई है। हिंदी सिनेमा में बाहर से आए एक्टर और एक्ट्रेस आरोप लगाते रहे हैं कि उनके साथ भेदभाव होता है कि क्योंकि उनका कोई फिल्मी बैग्राउंड नही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को फिल्म इंडस्ट्री में अब करीब 10 साल हो गए हैं। इन दिनों आश्रम 3 वेब सीरीज में बोल्ड सीन्स देकर लगातार चर्चा में रहीं ईशा ने अपना अनुभव शेयर किया और फिल्म इंडस्ट्री में क्या हो रहा है उस पर जमकर भड़ास निकाली है।

बॉलीवुड में आउटसाइडर होने के नाते उन्हें...
ईशा गुप्ता ने हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में स्वीकार किया कि बॉलीवुड में आउटसाइडर होने के नाते उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए परेशाानियां झेलनी पड़ी और लंबा रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में स्टारकिड को मिलने वाले विशेषाधिकारों के बारे में दिल में भरा गुबार जमकर निकाला।

ईशा ने 2012 में इस फिल्म से की थी शुरूआत
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा ने फिल्म उद्योग में अपने स्वयं के अनुभवों के आधार पर कैसे इसे महसूस किया वो दर्द बयां किया। 2012 में जन्नत 2 के साथ करियर की शुरुआत करने वाली ईशा ने हमशक्ल, राज़ 3 डी, रुस्तम और बादशांहो जैसी फिल्मों में काम किया है।

रोने के लिए कंधा नहीं है
इटाइम्स को दिए इंटरव्यू में ईशा ने कहा एक ऐसा शख्स जो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है, मैं बाहरी लोगों के लिए जो बोल सकती हूं वह यह है कि आपके पास रोने के लिए कंधा नहीं है, और आपके पास सही रास्ता दिखाने वाला कोई नहीं है। क्योंकि जिन लोगों से मैं मिली उनमें से बहुत कम ही रियल थे यानी जो होते थे वो दिखते नहीं थे।

बहुत कम लोग हैं जो आपको प्रगति करते देखना चाहते हैं
ईशा ने कहा वर्तमान समय में मेरे जो एजेंट हैं वो मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है। लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं उन पर भरोसा कर सकती हूं। बहुत कम लोग हैं जो आपको प्रगति करते हुए देखना चाहते हैं और उसी तरह आपका मार्गदर्शन करना चाहते हैं।

आप फ्लॉप दे सकते थे फिर भी.....
ईशा ने कहा मैं सोचती हूं कि काश मैं स्टार किड होती, इंडस्ट्री में किसी के घर पैदा होती और इंडस्ट्री के माहौल में पली-बढ़ी होती क्योंकि इससे मेरी यात्रा आसान हो जाती। मुझे इस सबका सामना नहीं करना पड़ता। ईशा ने कहा जब आप इंडस्ट्री से होते हैं तो आप बुरे हो सकते हैं, आप फ्लॉप दे सकते थे लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं होगी क्योंकि आपके पास इसके बावजूद एक और फिल्म होगी।

जब मेरी पहली फिल्म फ्लॉप हुई थी तो...
ईशा ने कहा मुझे याद है जब मेरी पहली फिल्म फ्लॉप हुई थी तो मैं बहुत डरी हुई थी। मैंने खुद को जिम्मेदार ठहाना शुरू कर दिया था। मुझे लगा कि अब इसका अंत हो गया है और मेरे पास अब और काम नहीं होगा। लेकिन फिर काफी समय बाद मैंने खुद को संभाला। मैं काम करती रही और तब आपको पता चलता है कि यही जीवन है।












Click it and Unblock the Notifications