'सोनाक्षी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करना चाहता हूं', पिता बनने के तीसरे दिन हर्ष ने सबको किया हैरान
नई दिल्ली, 6 अप्रैल: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 अप्रैल को एक बेटे को जन्म दिया। जिस वजह से उनके घर में खुशी का माहौल है। खबर आ रही है कि मां बनने के बाद भारती ने ब्रेक लेने का फैसला लिया है, लेकिन उनके पति हर्ष एक नई लड़की के चक्कर में पड़ गए हैं। वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हैं। अब हर्ष ने खुद इस बात का खुलासा किया।
Recommended Video

छिड़ गई शादी की बात
दरअसल हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा टीवी शो 'खतरा-खतरा' के सेट पर पहुंची थीं। उस दौरान हर्ष भी वहां पर मौजूद थे। एक फन सेगमेंट के दौरान हर्ष, निशांत भट और विशाल आदित्य सिंह ने अपनी-अपनी खास चीजों को दिखाया। इस पर सोनाक्षी ने कहा कि मुझे एक इंसान में ये सारे गुण चाहिए। इसके बाद तीनों ने एक्ट्रेस की शादी की बात छेड़ दी।

सोनाझी से अफेयर के बारे में पूछा
इस पर सोनाक्षी ने कहा कि तुम लोग क्यों मेरी शादी के पीछे पड़े हो? मुझे सिंगल देख के खुशी नहीं मिलती? इसके बाद हर्ष ने सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा कि मेरी शादी भारती से हुई है, लेकिन आपसे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए पूछना था। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस हरकत के लिए भारती हर्ष का क्या हाल करती हैं। वैसे हर्ष की इस हरकत को सभी ने मजाक में ही लिया है।

फरहा खान करती हैं होस्ट
आपको बता दें कि 'खतरा-खतरा' को फरहा खान होस्ट करती हैं। इसमें सेलिब्रिटीज को बुलाकर उसमें खास तरह के गेम करवाए जाते हैं। आने वाले शुक्रवार को इस शो में सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। उस दौरान शो की टीम उनके साथ भी गेम खेलेगी।

बेटी चाहती थीं भारती
वहीं दूसरी ओर बड़ी हस्तियां लगातार भारती और हर्ष को बधाई दे रही हैं। वैसे मां बनने के बाद भारती की एक ख्वाहिश अधूरी रह गई। हाल ही में उनसे एक रिपोर्टर ने पूछा था कि वो बेटा चाहती हैं या बेटी, इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि लड़की चाहिए मुझे, मेरे जैसी मेहनती। आप जैसा नहीं जो एक लड़की को रोककर इंटरव्यू ले रहा है।












Click it and Unblock the Notifications