Raj Babbar: जब शादीशुदा होने के बावजूद इस मशहूर एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे राज बब्बर, प्यार में हुई ऐसी हालत
Gurugram lok sabha chunav: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर 70 साल के हो चुके हैं। एक्टिंग के शौक को राज बब्बर ने अपने करियर में बदला। अपने करियर में उन्होंने तमाम तरह के उतार चढ़ाव झेले हैं। राज बब्बर ने अपनी जिंदगी में तमाम तरह के उतार चढ़ाव झेले हैं। अब बात चाहे पर्सनल लाइफ की हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ की। फिलहाल राजनीति को लेकर राज बब्बर सुर्खियों में हैं। 74,358 वोटों से राज बब्बर पीछे चल रहे हैं।
बताते चलें कि राज बब्बर गुरुग्राम सीट से चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने इस बार एक्टर पर गुरुग्राम सीट से दांव खेला है। मगर चुनावी नतीजे आने से पहले राज बब्बर को लेकर खबरें कुछ खास नहीं आ रहीं। ऐसे में रिजल्ट आने पर ही पता चलेगा कि राज बब्बर चुनावी पारी में सफल हो पाते हैं या फिर नहीं। हालांकि इस बीच एक्टर की निजी जिंदगी की भी बातें हो रही हैं। तो चलिये आपको बताते हैं कि एक्टर की पर्सनल लाइफ कैसी रही।

जब स्मिता पर दिल हार बैठे एक्टर
एक्टर राज बब्बर फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे थे। हैरानी की बात थी कि पहले से ही मैरिड होने के बाद भी वे बॉलीवुड अभिनेत्री स्मिता पाटिल संग प्यार कर बैठे थे। दोनों ने फिल्म भीगी पलकें में साथ काम भी किया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते के चर्चे हर तरफ होने लगे।
मगर किस्मत को कुछ और था मंजूर
इसके बाद राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से शादी करने का फैसला ले लिया। स्मिता और राज बब्बर काफी समय तक लिव इन में भी साथ रहे थे। मगर शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और 13 दिसंबर 1986 को स्मिता पाटिल की अचानक मौत हो गई। स्मिता की मौत के बाद राज बब्बर अपनी पहली बीवी के पास वापस लौट आए।
बताते चलें कि प्रतीक बब्बर राज और स्मिता के बेटे हैं। वहीं राज बब्बर के तीन बच्चे हैं। राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर पेशे से अभिनेता हैं हालांकि, प्रतीक बॉलीवुड में वो मुकाम तो हासिल नहीं कर सके, जिसकी उनसे उम्मीदें थीं।












Click it and Unblock the Notifications