कौन है भक्ति सोनी? जिससे 'सोढ़ी' की हुई थी आखिरी बार बात, एयरपोर्ट पर करने वाली थी रिसीव

Who Is Bhakti Singh: टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी बनकर अभिनेता गुरुचरण सिंह घर-घर फेमस हुए थे। लेकिन बीते कुछ दिनों से एक्टर घर से लापता हैं। 22 अप्रैल की रात से एक्टर अपने घर ये गायब हैं। इस बीच उनकी खास दोस्त भक्ति सोनी की खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल, 22 अप्रैल को गुरुचरण सिंह दिल्ली से मुंबई आने वाले थे और उन्हें खास दोस्त भक्ति सोनी रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट आने वाली थी। लेकिन एक्टर ना तो मुंबई पहुंचे और ना ही वह वापस घर लौटे हैं। जब भक्ति सोनी ने एयरपोर्ट अथॉरिटीज से बात की तो उन्हें पता चला गुरुचरण सिंह फ्लाइट में बैठे ही नहीं थे।

gurucharan singh

रिपोर्ट्स की मानें तो, गुरुचरण सिंह ने आखिरी मैसेज भक्ति सोनी को किया था। ऐसे में हर तरफ चर्चा हो रही है कि आखिर भक्ति सोनी कौन हैं और उनका गुरुचरण सोनी से क्या कनेक्शन है। बता दें कि, इंटरनेट पर भक्ति का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया है कि वह गुरुचरण सिंह की फैमिली फ्रेंड हैं।

वहीं सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुचरण सिंह और भक्ति सोनी एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं। दोनों की मुलाकात एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती होती गई। केवल इवेंट में ही नहीं बल्कि गुरुचरण और भक्ति को कई बार एखसाथ स्पॉट भी किया गया।

TV9 की रिपोर्ट के मुताबिक, भक्ति सोनी ने बताया कि उनकी गुरुचरण सिंह से आखिरी मुलाकात लापता होने से पहले गुरुवार को हुई थी। भक्ति ने कहा कि, 'वह 4 दिन से भूखे थे और मुझे याद है कि मैंने उन्हें खाना खिलाया था। मेरे कहने पर उन्होंने गुरूजी के आश्रम में खाना खाया। इसके बाद उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई लेकिन इसके बावजूद वह अपने घरवालों से मिलने दिल्ली गए। मैंने ही उन्हें एयरपोर्ट पर ड्रॉप किया था। उसके बाद हम दोनों के बीच कोई भी बातचीत नहीं हुई।'

रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले 7 दिनों से गुरुचरण सिंह लापता हैं। कहा जा रहा है कि उनकी शादी होने वाली थी और साथ ही एक्टर पर काफी कर्जा भी था। इसके अलावा उनके कई सारे सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। जिसमें एक्टर दिल्ली में एक एटीएम से 7000 रुपये निकालते हुए नजर आए। फिलहाल पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+