गुरुचरण सिंह लापता मामले में नया मोड़, 27 ईमेल का इस्तेमाल कर रहे थे एक्टर, आखिर किस व्यक्ति पर कर रहे थे शक?

Gurucharan Singh Missing Case: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह के लापता होने के मामले में हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। ऐसे में इस मामले का रहस्य और भी गहरा होता जा रहा है।

27 ईमेल और 10 बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल
आपको बता जें कि गुरुचरण सिंह गत 22 अप्रैल 2024 से लापता हैं और अभी तक उनके बारे में कुछ पता नही चल सका है। फिलहाल दिल्ली पुलिस को एक बड़ा अपडेट मिला है। पुलिस के अनुसार गुरुचरण सिंह 27 ईमेल और 10 बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल कर रहे थे।

Gurucharan Singh

गुरुचरण सिंह को किस पर था शक
पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को पता चला है कि गुरुचरण सिंह को शक था कि कोई उनकी निगरानी कर रहा है। उन्हें लगता था कि कोई उन पर नजर रखे हुए है। इसी आशंका के कारण गुरुचरण 27 अलग-अलग ईमेल और 10 बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस अधिकारी के अनुसार, एक्टर को खुद की निगरानी किए जाने का संदेह था, जिसके कारण वह अक्सर अपने ईमेल बदलते रहते थे।

22 अप्रैल 2024 से दिल्ली से हैं लापता
जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय गुरुचरण सिंह गत 22 अप्रैल 2024 को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए अपने घर से निकले थे। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन वह फलाइट पर नहीं चढ़े और मुंबई भी नहीं पहुंचे। इसके बाद गुरुचरण सिंह के पिता ने उनकी खोजबीन शुरू की। कुछ पता न लगने पर उन्होंने पुलिस में बेटे गुरुचरण की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

गुरुचरण सिंह के लिए लोग कर रहे हैं दुआ
गुरुचरण सिंह के लापता होने से उनके घरवालों के साथ-साथ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की टीम मेंबर्स और एक्टर के करीबी लोग काफी परेशान हो गए हैं। एक्टर के फैंस को भी उन्हें लेकर काफी चिंता हो रही है। लोग दुआ कर रहे हैं कि गुरुचरण सिंह जल्द ही सुरक्षित घर लौट आएं। हालांकि अब तक गुरुचरण सिंह को कोई पता नहीं चल पाया है।

आखिरी लोकेशन दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबरी में था
पालम पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 365 के तहत गुरुचरण सिंह को लेकर किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम को गुरुचरण सिंह के मोबाइल फोन से उनकी लोकेशन का पता लगाने का काम सौंपा गया है। एक्टर का मोबाइल फोन गत 22 अप्रैल 2024 की रात 9 बजकर 22 मिनट से बंद है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, गुरुचरण सिंह की आखिरी लोकेशन दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबरी में थी। वहां पहुंचने के लिए उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट से ई-रिक्शा लिया था।

गुरुचरण सिंह के पास थे दो फोन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुचरण सिंह दो मोबाइल फोन रखते थे, लेकिन उनमें से एक को उन्होंने दिल्ली स्थित अपने घर पर छोड़ दिया था। उन्होंने आखिरी कॉल अपने दोस्त को किया था, जो उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर लेने आने वाला था। पुलिस टीमों ने उनके बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से वित्तीय लेनदेन की भी जांच की है।पता चला है कि अंतिम लेनदेन 14,000 रुपये का था। यह रकम उन्होंने लापता होने वाले दिन अपने एक बैंक खाते से निकाली थी।

गुरुचरण सिंह पर था लोन
पुलिस अधिकारी ने कहा- गुरुचरण सिंह की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, क्योंकि उन पर कई लोन और बकाया थे। वहीं बताया गया है कि गुरुचरण सिंह एक संप्रदाय के अनुयायी थे, जिसके लिए वह दिल्ली के छतरपुर में एक मेडिटेशन सेंटर में जाते थे। पुलिस ने अब उस संप्रदाय के अनुयायियों के बयान लिए हैं। दिल्ली और मुंबई के करीब 50 लोगों के बयान दअब तक र्ज किए गए हैं। वहीं मेडिटेशन के लिए गुरुचरण सिंह ने हिमालय जाने की भी इच्छा जताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+