समंदर किनारे फोटोशूट में गुरु रंधावा ने शहनाज गिल के पैरों पर ढका कपड़ा, एक्ट्रेस ने हटाया और फिर जो हुआ......
Shehnaaz Gill and Guru Randhawa: समंदर किनारे चल रहे फोटोशूट में गुरु रंधावा और शहनाज गिल के बीच कुछ ऐसी बातें हुईं जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Shehnaaz Gill and Guru Randhawa: मशहूर सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने लेटेस्ट गाने मून राइज को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिलहाल गुरु रंधावा का ये नया गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में गुरु रंधावा के साथ पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि इस गाने की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को लेकर जहां कुछ लोग शहनाज गिल को ट्रोल कर रहे हैं वहीं गुरु रंधावा की जमकर तारीफ भी की जा रही है।

फोटोशूट में कोजी हुए गुरु रंधावा और शहनाज गिल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में गुरु रंधावा और शहनाज गिल एक साथ समंदर किनारे फोटोशूट करवाते नजर आ रहे हैं। इस फोटोशूट के लिए शहनाज ने एक थाई स्लिट लॉन्ग ड्रेस पहन रखी थी। वीडियो को शूट करते हुए जब गुरु रंधावा की नजर शहनाज के ड्रेस पर पड़ी और उन्होंने देखा कि उनका थाई नजर आ रहा है, तो उन्होंने उनके ड्रेस से उनके थाई को ढक दिया। जैसे ही गुरु ने ऐसा किया, शहनाज ने तुरंत ड्रेस को अपने थाई से हटा दिया और गुरु से कहने लगीं पैरों को नहीं मुझे देखो। मेरी तरफ नजर रखो।
शहनाज की बातें सुन शरमा जाते हैं गुरु रंधावा
इस वीडियो की वजह से शहनाज गिल को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज की बात सुनने के बाद गुरु काफी शरमा जाते हैं और हंसने लगते हैं। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या और शहनाज ने ऐसा क्यों किया। वह थोड़ी देर के लिए कंफ्यूज नजर आते हैं।

शहनाज की ये हरकत नहीं आई लोगों को पसंद
गुरु रंधावा इसके बाद शहनाज गिल से कहते हैं- आप बोल रही हैं कि मुझे देखो और उधर से मुझे कैमरे की तरफ देखने के लिए बोला जा रहा है। शहनाज की ये हरकत कई लोगों को बिल्कुल अच्छी नहीं लगी है। वहीं कई लोगों को ये वीडियो बहुत ही क्यूट लग रहा है।

लोगों ने किया शहनाज गिल को ट्रोल
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने शहनाज गिल के सपोर्ट में कमेंट करते हुए लिखा है कि जब वह सिद्धार्थ शुक्ला की याद में रोती हैं, तब उसे उस दर्द से उभरने के लिए कहा जाता है और जब वह खुश होती है तो उसे ट्रोल क्यों किया जाता है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि शहनाज कुछ ज्यादा ही बोल्ड होती जा रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने गुरु रंधावा के लिए लिखा है- लड़का शरमा गया.. लड़का संस्कारी है।

सलमान खान की फिल्म से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
आपको बता दें कि शहनाज गिल ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वैसे इस बात के लिए ज्यादातर लोग सलमान खान को ही क्रेडिट देते हैं। जानकारी के अनुसार शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा शहनाज गिल के पास कई सारे हिंदी और पंजाबी म्यूजिक एल्बम्स भी हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications