सिद्धार्थ शुक्ला के बाद गुरु रंधावा को डेट कर रही हैं शहनाज? सिंगर ने किया खुलासा, कहा- 'मुझे अच्छा लगता...'

Shehnaaz Gill Guru Randhawa: पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार पार्टियों में एकसाथ स्पॉट किया गया। ऐसे में अब सिंगर ने खुद रिलेशनशिप अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में गुरु रंधावा ने शहनाज गिल संग डेटिंग अफवाह पर रिएक्ट करते हुए कहा कि, "जब लोग मेरी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हैं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। फैंस मुझे दुनिया भर की खूबसूरत लड़कियों से जोड़ते हैं, इसलिए यह बहुत अच्छा लगता है।"

Shehnaaz Gill

गुरु रंधावा ने आगे कहा कि, "मैं चाहता हूं कि लोग मेरे लाइफ के बारे में ऐसी बात करते रहें क्योंकि मुझे ये चीज अच्छी लगती है। भले ही मैं अभी किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रहा हूं, लेकिन उस खबर के कारण मैं जल्द ही किसी दिन डेटिंग शुरू कर सकता हूं। हर लड़के वह ध्यान चाहता है।"

यह सब पिछले साल शुरू हुआ जब उन्होंने अपना पहला वीडियो 'मूनराइज' रोमांटिक रिलीज किया था। जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ीं। इसके बाद गुरु रंधावा और शहनाज गिल को फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग की स्क्रीनिंग में साथ देखा गया था। साथ ही दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। जिसके बाद इन अफवाहों को और हवा मिली। हालांकि अब सिंगर ने खुद इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

वहीं शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म को कुछ खास रिसपॉन्स नहीं मिला। इसके अलावा वह भूमि पेडनेकर के साथ 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म 100 परसेंट में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+