फेमस सिंगर गुरदास मान पर टूटा दुखों का पहाड़, छोटे भाई गुरपंथ मान का निधन, जानें कैसे हुई मौत?
Gurpanth Maan Passed Away: पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपने गानों से लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर सिंगर गुरदास मान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर है कि सिंगर के छोटे भाई गुरपंथ मान का निधन हो गया है।
गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का निधन
इस दुखद खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान पिछले दो महीने से बीमार चल रहे थे। गत 9 जून 2025 को उन्होंने मोहाली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली।

आज चंडीगढ़ा में होगा अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार गुरपंथ मान अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। परिवार के सभी लोग विदेश में रहते हैं। वहीं दिवंगत सिंगर गुरपंथ मान का अंतिम संस्कार आज यानी 10 जून 2025 को चंडीगढ़ में किया जाएगा।
जानें क्या हुआ था गुरपंथ मान के साथ
-न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार सिंगर गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान ने तबीतय बिगड़ने के बाद गत 9 जून 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंगर के चचेरे भाई और एडवोकेट गुरमीत मान ने बताया है कि गुरपंथ मान अस्पताल में भर्ती थे। उ
-नके स्वास्थ्य में लगातार सुधार देखा जा रहा था। डॉक्टरों ने जल्द ही अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज करने की बात भी कही थी। लेकिन फिर अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई और थोड़ी देर के अंदर ही उनका निधन हो गया।
कमीशन एजेंट थे सिंगर के भाई
जानकारी के अनुसार सिंगर गुरदास मान के भाई गुरपंथ मान पंजाब के गिद्दड़बाहा के रहने वाले थे। पेशे से वह किसान और कमीशन एजेंट थे। बताया जाता है कि पिछले दो महीने से वह काफी बीमार थे। ऐसे में उन्हें मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।
गुरदास मान ने अब तक नहीं दिया कोई बयान
गुरदास मान के भाई गुरपंथ मान का अंतिम संस्कार आज यानी 10 जून 2025 को चंडीगढ़ में किया जाएगा। हालांकि उनके निधन पर भाई और सिंगर गुरदास मान का कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है। गुरदास मान का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट गत 9 जून 2025 का है, जिसमें सिंगर ने अपने लाइव कॉन्सर्ट के बारे में बताया था। आपको बता दें कि गुरपंथ मान, सिंगर गुरदास मान और उनकी बहन के बीच मझले भाई थे।












Click it and Unblock the Notifications