Gulshan Grover ने सैफ अली खान पर लगाया लुक कॉपी करने का आरोप, बोले-'सोचता होगा दाढ़ी कैसे लगाऊं'

बॉलीवुड में बैडमैन के नाम से मशहूर एक्टर गुलशन ग्रोवर का कहना है कि एक्टर सैफ अली खान और सुनील शेट्टी कोई भी नेगेटिव रोल करने से पहले उनका लुक कॉपी करते हैं।

Gulshan Grover बॉलीवुड के बैडमैन गुलशन ग्रोवर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में की हैं। जिसमें रॉकी, सदमा, सोहनी महिवाल, खतरों के खिलाड़ी, राम लखन, सौदागर, कुर्बान, अनाड़ी, राजा बाबू, मोहरा जैसी फिल्में शामिल हैं। एक्टर ने ज्यादातर फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाया है। जिससे उनको एक अलग पहचान मिली है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर सैफ अली खान, सुनील शेट्टी और संजय दत्त जैसे बड़े सितारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

गुलशन ग्रोवर का फेवरेट विलेन कौन?

गुलशन ग्रोवर का फेवरेट विलेन कौन?

मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर अपने खलनायक किरदार के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान जब गुलशन ग्रोवर से पूछा गया कि आज के दौर में उनका फेवरेट विलेन कौन है? इस दौरान एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, उनके खास दोस्त सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की वजह से उनको किसी फिल्म में कोई किरदार नहीं मिल रहा।

'संजय और सुनील, ये सभी लोग मेरे खलनायक का रोल'

'संजय और सुनील, ये सभी लोग मेरे खलनायक का रोल'

गुलशन ग्रोवर में अपने फेवरेट विलेन के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, 'मुझे पता है। ये सभी मेरी फिल्में देखते हैं। ऐसे में कौन फेवरेट हो सकता है?' गुलशन ने आगे कहा कि, जैकी, संजय और सुनील, ये सभी लोग मेरे खलनायक का रोल करने लग गए हैं।

सैफ अली खान पर लगाया आरोप

सैफ अली खान पर लगाया आरोप

गुलशन ग्रोवर ने आगे सैफ अली खान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, 'सैफ अली खान के घर तो मेरी 100 फोटोज होंगी। रोज मेरी पिक्चर निकाल के सोचता होगा, दाड़ी कैसे लगाऊं, आखों में काजल कैसे लगाऊं, क्या करू?' वहीं सुनील शेट्टी को लेकर कहा कि, 'सुनील शेट्टी ने तो एक गुलशन ग्रोवर सेक्शन बनाया है।'

गुलशन बोले- 'हकीम कराता है मेरे लुक की कॉपी'

गुलशन बोले- 'हकीम कराता है मेरे लुक की कॉपी'

गुलशन ग्रोवर ने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम को लेकर दावा किया कि, 'वह खुद मेरी फिल्में देखता है और इन लोगों को बताता भी नहीं कि गुलशन ग्रोवर से स्टाइल कॉपी कर रहा हूं।' उन्होंने ये भी कहा कि, 'ये सभी अभिनेता आलिम के पास जाते हैं जिसके पास मेरे सभी लुक्स की स्क्रैपबुक होगी। वह खुद प्रेरणा के लिए मेरी फिल्में देखते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं बताते कि वह गुलशन ग्रोवर से कॉपी कर रहे हैं।'

गुलशन ग्रोवर का वर्कफ्रंट

गुलशन ग्रोवर का वर्कफ्रंट

वहीं गुलशन ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, गुलशन ग्रोवर को हाल ही में मनु ऋशा चड्ढा के साथ उनकी पहली शॉर्ट फिल्म 'बाज गई सेती' में देखा गया था। अब वह जल्द ही 'इंडियन 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में कमल हासन, सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+