Gulmohar: 'शर्मिला टैगोर के लिए उम्र सिर्फ नंबर है', निर्देशक राहुल ने अदाकारा के लिए कही बड़ी बात, Exclusive
राहुल चित्तेला ने कहा कि 'मुझे फिल्म बनाते वक्त जरा भी एहसास नहीं हुआ कि मैं इतने बड़े सितारों संग फिल्म बना रहा हूं, मनोज बाजपेयी जी को मैं पहले से जानता था लेकिन शर्मिला टैगोर को कभी नहीं मिला था।'

Exclusive interview with Rahul Chittela: लंबे अरसे के बाद किसी फैमिली फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है, जी हां यहां बात हो रही है फिल्म 'गुलमोहर' की, जो कि 3 मार्च 2023 को Disney+ Hotstar पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेई और मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर लीड रोल में हैं, इस फिल्म के जरिए शर्मिला टैगोर पर्दे पर पूरे 12 साल बाद वापसी करने जा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर ने धूम मचा दी है। बत्रा फैमिली के रिश्ते की कहानी कहती इस फिल्म में शर्मिला टैगोर ने एक्टर मनोज बाजपेयी की मां का रोल प्ले किया है। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है यंग और टैलेंटड निर्देशक राहुल चित्तेला ने, जिनका कहना है कि फिल्म 'गुलमोहर' केवल एक फिल्म नहीं बल्कि रिश्तों का ताना-बाना है, जिसे दर्शक पूरे परिवार के साथ enjoy करेंगे। हाल ही में उन्होंने वनइंडिया हिंदी से Exclusive बातचीत में शर्मिला टैगोर के बारे में खास बातें बताईं।

मुझे तो यकीन ही नहीं हुआ ...
राहुल चित्तेला ने कहा कि 'मुझे फिल्म बनाते वक्त जरा भी एहसास ही नहीं हुआ कि मैं इतने बड़े सितारों संग फिल्म बना रहा हूं, मनोज बाजपेयी जी को मैं पहले से जानता था लेकिन शर्मिला टैगोर को कभी नहीं मिला था। मैंने इस फिल्म के बारे में इन दोनों से साल 2019 में ही बात की थी। शर्मिला जी से मैं उनकी बेटी सोहा के घर पर मिला था। शर्मिला जी ने स्टोरी सुनते ही फिल्म को ओके बोल दिया। मुझे तो यकीन ही नहीं हुआ कि मैं उनके साथ काम करना जा रहा हूं।'

बोले राहुल- 'I was Jumping... '
जब राहुल चित्तेला से पूछा गया कि जब शर्मिला टैगोर ने आपकी कहानी को ओके कर दिया तो आपके दिमाग में क्या चल रहा था, तो इस पर हंसते हुए राहुल चित्तेला ने कहा कि 'I was Jumping... ' उन्होंने मुझे फोन किया था, वो बॉम्बे में थीं, वो किसी काम के सिलसिले में यहां आई थीं। फिर हमारी बात हुई सोहा के घर पर, हमने दो घंटे बातें की , फिर मैंने उन्हें स्क्रिप्ट दी और उन्होंने तीन दिन लगाए उसे पढ़ने में, फिर उन्होंने मुझे फोन किया और मात्र 5 मिनट बात की और मुझे पूछा कि फिल्म की ट्रीटमेंट कैसे होगी? जस्ट बेसिक सवाल। उसी फोन कॉल पर उन्होंने मुझसे कहा कि 'मैं ऑनबोर्ड हूं, अब मजे लेंगे इस फिल्म के साथ। '

'शर्मिला टैगोर के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है'
राहुल चित्तेला ने कहा कि 'ये बहुत बड़ी बात है, बताइए इतना Professionalism है काम को लेकर, मेरे ख्याल से आज के नए कलाकारों को उनसे सीखना चाहिए। काम के प्रति रिस्पेक्ट ही उन्हें लोगों से अलग करती हैं, वो उतनी ही ग्रेसफुल असल जिंदगी में भी हैं, उनके ऊपर उम्र का कोई असर नहीं हैं। मैनें उनसे कहा था कि मैं आपके मैनेजर से मैं बात कर लेता हूं, तो उन्होंने कहा कि 'आई हैव नो मिडिल मैन।' अब आप खुद ही सोचिए इतनी महान हस्ती और इतना सरल व्यवहार, वो वाकई में आदर्श हैं।'
Gulmohar से 12 साल बाद शर्मिला टैगोर की पर्दे पर वापसी, मनोज बाजपेई का दिखा जुदा अंदाज
'ये फिल्म रिश्तों की इमोशनल दास्तां हैं'
आपको बता दें कि इस फिल्म में मनोज बाजपेयी-शर्मिला टैगोर के अलावा फिल्म में मशहूर गायक तलत अजीज, अमोल पालेकर, सूरज शर्मा और सिमरन मुख्य किरदार में हैं और सभी ट्रेलर में काफी कमाल लग रहे हैं। फिल्म के निर्देशक ने दावा किया है कि 'बत्रा परिवार की ये कहानी परिवार के सभी लोग एक जगह मिलकर देखेंगे क्योंकि ये फिल्म रिश्तों की इमोशनल दास्तां हैं, जिसे मैं उम्मीद करता हूं कि लोगों को जरूर पसंद आएगी।'
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications