OI Exclusive: कियारा आडवाणी की सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म को मिल गया राइटर, इस बैकड्रॉप पर सेट होगी कहानी!
OI Exclusive: इन दिनों दिनेश विजन की कंपनी स्त्री 2 की सक्सेस सेलिब्रेट कर रही है। स्त्री 2 ने दुनियाभर में करीब 600 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। ये मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसके अलावा स्त्री 2 के नाम एक और रिकॉर्ड शामिल है। वो यह है कि स्त्री 2 साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई (अभी तक) करने वाली फिल्म है।
अब दिनेश विजन सुपरनेचुरल कॉमेडी की एक और फिल्म लेकर आ रही है। लेकिन ये स्त्री फ्रैंचाइज से बिल्कुल अलग होगी। इसकी कास्ट भी अलग होगी। रिपोर्ट्स में इस फिल्म का वर्किंग टाइटल 'देवी' रखा है। इसमें लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी होंगी। अब इस फिल्म कहानी और राइटिंग से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी oneindia Hindi के हाथों लगी है। पढ़िए यह रिपोर्ट।

गुल्लक वाले दुर्गेश लिख रहे फिल्म
फिल्म के मेकिंग के जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह इस फिल्म नवंबर और दिसंबर के बीच ऑफिशियल अनाउंस हो सकती है। फिल्म की कहानी चंबल इलाके के बैकड्रॉप पर सेट है। इसलिए फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई के अलावा, चंबल इलाके में भी शूट किया जाएगा। फिल्म के राइटिंग की जिम्मेदारी दुर्गेश सिंह के हाथों में है। इसके पहले वे ओटीटी की आयकॉनिक सीरीज 'गुल्लक' और 'पंचायत' लिख चुके हैं। हाल में उनकी फिसड्डी नाम की भी सीरीज रिलीज होगी। दुर्गेश की राइटिंग में दर्शकों को कनेक्ट करने की ताकत होती है। साथ ही फिल्म छोटे शहर में सेट है और छोटे शहरों की कहानी कहने में दुर्गेश की महारत है। ये भी उनके इस फिल्म से जुड़ने की बड़ी वजह बताई जा रही है।
मैडॉक है हिट मशीन
ख़ैर, देवी में कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनका स्टैंडअलोन कैरेक्टर होगा। फिलहाल कियारा अपनी अपकमिंग फिल्म वॉर 2 और टॉक्सिक की शूटिंग में जुटी हुई हैं। वहीं, बात करें दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म की तो कोविड के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने में सफल हुए हैं। जरा हटके जरा बचके से लेकर मुंज्या तक सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस धमाल चुकी हैं। फिल्म देवी और इसकी मेकिंग से जुड़ी नई अपडेट के लिए पढ़ते रहिए oneindia Hindi।












Click it and Unblock the Notifications