'गोविंदा अपनी बेटी के साथ...', क्यों Govinda की इज्जत उछाल रही हैं पत्नी सुनीता आहूजा? सामने आया ऐसा सच
Govinda and Sunita Ahuja: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है। ऐसे में सुनीता आहूजा और उनके एक्टर पति गोविंदा एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं।
सुनीता ने कहा- शादी मत करो, ये बर्बादी है
सुनीता आहूजा ने कहा है- शादी ही नहीं करनी चाहिए, शादी बर्बादी होती है। सुनीता के इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और लोगों के बीच ये सवाल फिर उठने लगा कि है आखिर इस स्टार कपल के रिश्ते में सब ठीक है या नहीं।

क्या हुआ गोविंदा और सुनीता के बीच?
आपको बता दें कि एक समय था जब गोविंदा और सुनीता आहूजा इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और खुशहाल जोड़ों में गिने जाते थे लेकिन पिछले कुछ सालों में दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार अटकलें लगती रही हैं। कभी तलाक की खबरें, तो कभी आपसी झगड़े की चर्चाएं सुर्खियों में आ जाती हैं।
कृष्णा अभिषेक विवाद ने बढ़ाई दूरी?
-कोरोना काल के दौरान गोविंदा, सुनीता ऐहूजा और कृष्णा अभिषेक के बीच विवाद की खबरें सामने आई थीं। ये मामला इतना बढ़ गया था कि सुनीता आहूजा और कृष्णा की पत्नी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली थी। दोनों एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आए थे।
-कहा जाता है कि कृष्णा अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत में अपे मामा गोविंदा का नाम और सहारा लिया था लेकिन समय के साथ इस मामा-भांजे के रिश्ते में दरार आ गई थी। इसी विवाद ने परिवार के अंदर की खटास को सार्वजनिक कर दिया था।
गोविंदा का बर्बाद होता करियर ग्राफ का रिश्तों पर असर
एक ओर कृष्णा अभिषेक का करियर आगे बढ़ता गया, वहीं दूसरी तरफ गोविंदा का करियर बर्बाद होता जा रहा था। इंडस्ट्री में अब निर्माता-निर्देशक गोविंदा पर दांव लगाने से हिचकते हैं। बताया जाता है कि गोविंदा अब भी लीड रोल में काम करना चाहते हैं लेकिन मौके कम मिल रहे हैं। इस पेशेवर तनाव का असर निजी रिश्तों पर भी पड़ता दिख रहा है।
आरोप, अफवाहें और सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई बार अपने एक्टर पति को लेकर खुलकर बातें भी करती हैं। सुनीता ने ये आरोप लगाया है कि गोविंदा ने उन्हें धोखा दिया है। सुनीता ने बताया है कि किसी साउथ इंडियन एक्ट्रेस के साथ गोविंदा का अफेयर चल रहा है। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन इन बयानों ने चर्चाओं को हवा जरूर दी है।
सुनीता को बच्चों के करियर को लेकर चिंता?
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता आहूजा ने ये भी कहा है कि गोविंदा अपने दोनों बच्चों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बेटी टीना आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू खास प्रभाव नहीं छोड़ पाया। वहीं बेटे हर्षवर्धन को भी इंडस्ट्री में पहचान दिलाने की कोशिशें रंग नहीं ला सकी हैं।
-सुनीता आहूजा के अनुसार गोविंदा एक पिता के तौर पर न तो बेटी टीना को समय दे पा रहे हैं और न ही बेटे हर्षवर्धन के लिए कुछ कर पा रहे हैं। सुनीता ने कहा कि गोविंदा अपनी बेटी और बेटे के साथ बैठकर उनको समय भी नहीं देते हैं। परिवार के भीतर इन बातों को लेकर भी तनाव बढ़ता जा रहा है।
क्या है कपल के बीच की इस लड़ाई की असली वजह?
-गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास की असली वजह क्या है, ये तो वो दोनों की बेहतर जानते हैं लेकिन बार-बार सामने आ रहे बयान, विवाद और अफवाहें ये जरूर दिखाती हैं कि कपल के बीच सब कुछ सामान्य नहीं है।
-स्टारडम की चमक के पीछे छिपी निजी जिंदगी अक्सर उतनी आसान नहीं होती, जितनी बाहर से दिखती है। गोविंदा और सुनीता का रिश्ता भी इसी दौर से गुजरता नजर आ रहा है। उम्मीद की जानी चाहिए कि ये कपल अपने मतभेदों को निजी तौर पर सुलझाकर फिर से खुशहाल जिंदगी की ओर कदम बढ़ाए।












Click it and Unblock the Notifications