कृष्णा अभिषेक पर भड़कीं गोविंदा की पत्नी, कहा- 'जब तक जिंदा हूं उसका चेहरा नहीं देखना चाहती...'

कृष्णा अभिषेक पर भड़कीं गोविंदा की पत्नी, कहा- 'जब तक जिंदा हूं उसका चेहरा नहीं देखना चाहती...'

मुंबई, 10 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के भांजे और एक्टर कृष्णा अभिषेक हमेशा अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के परिवार के बीच के रिश्ते काफी सालों से खराब चल रहे हैं। कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में द कपिल शर्मा शो के उस एपिसोड की शूटिंग से इनकार कर दिया था, जिसमें अभिनेता गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा और अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ आए थे। द कपिल शर्मा शो में कृष्णा अभिषेक इन दिनों अहम किरदार में दिखते हैं। कृष्णा अभिषेक ने कहा था कि जिस एपिसोड में उनके मामा गोविंदा और उनका परिवार शामिल होगा उसकी वह शूटिंग नहीं करेंगे। अब इस पूरे मामले पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने जवाब दिया है।

आखिर कैसे आई मामा-भांजे के रिश्ते में दरार

आखिर कैसे आई मामा-भांजे के रिश्ते में दरार

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के भांजे और एक्टर कृष्णा अभिषेक के रिश्तों में कड़वाहट काफी पुरानी है। पिछले कुछ वर्षों में कृष्ण और गोविंदा के पारिवारिक विवाद काफी बढ़ गया है। यह सब तब शुरू हुआ जब सुनीता अहूजा ने कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह को लेकर कहा था कि ''कश्मीरा पैसे के लिए नाचने वाले लोगों में से एक है।'' तब से लेकर आज तक ये विवाद सुलझा नहीं है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा कि वह जब तक जिंदा हैं, कृष्णा अभिषेक और उसके परिवार को देखना नहीं चाहती हैं।

गोविंदा की पत्नी ने कृष्णा अभिषेक पर जमकर लताड़ा

गोविंदा की पत्नी ने कृष्णा अभिषेक पर जमकर लताड़ा

गोविंदा ने कपिल शर्मा के शो से कृष्णा की अनुपस्थिति का जवाब नहीं दिया। लेकिन उनकी पत्नी सुनिता आहूजा ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, ''मैं शब्दों से परे यह जानने के लिए व्यथित हूं कि कृष्ण अभिषेक ने उस एपिसोड का हिस्सा बनने से इनकार करने के बारे में क्या कहा था। जिसमें मेरे परिवार और मुझे गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष मंच साझा नहीं करना चाहते थे।''

Recommended Video

    Govinda की पत्नी Sunita Ahuja का फुटा गुस्सा, Krushna Abhishek के लिए कह दी ऐसी बात |वनइंडिया हिंदी
    'गोविंदा जब भी कपिल शर्मा शो में आते हैं, उनका भांजा...'

    'गोविंदा जब भी कपिल शर्मा शो में आते हैं, उनका भांजा...'

    सुनिता आहूजा ने पिछले साल गोविंदा द्वारा जारी एक बयान का भी जिक्र किया। जिसमें गोविंदा ने कृष्णा पर मानहानिकारक बयान देने का आरोप लगाया गया था। सुनिता आहूजा ने कहा, ''मैं फिर से दोहराती हूं कि हम एक सम्मानजनक दूरी बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन यह उस प्वाइंट पर पहुंच गया है जहां मुझे इस मुद्दे को हल करने की जरूरत महसूस होती है। जब भी हम शो में आते हैं, तो कृष्णा हमारे बारे में मीडिया में सिर्फ प्रचार के लिए कुछ-न-कुछ कहते हैं। लेकिन कृष्णा के बिना भी भी तो हमारा शो हिट होता ही है, और ये वाला भी होगा।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+