'Govinda दूसरी हीरोइनों के साथ ही', सुनीता आहूजा का पति को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, खोली पोल
Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी की हो रही चर्चा
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले कहा जा रहा था कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की 38 साल की शादी टूटने वाली है। हालांकि बाद में कपल ने इसे खारिज कर दिया था।

सुनीता आहूजा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सुनीता आहूजा ने कई इंटरव्यूज में कहा था कि उनसे गोविंदा को कोई भी दूर नहीं कर सकता है। उनकी शादीशुदा जिंदगी बिल्कुल ठीक चल रही है। दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। वहीं अब सुनीता आहूजा ने एक पॉपुलर एक्टर से शादी करने के चैलेंजेस के बारे में खुलकर बात की है।
क्या गोविंदा पर भरोसा नहीं करतीं पत्नी सुनीता आहूजा?
-डेक्कन टॉक्स विद आसिफ को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने साफ कहा है कि वह अपने पति के दूसरे अफेयर्स के बारे में जानती थीं। सुनीता आहूजा ने गोविंदा के लिंक-अप की अफवाहों और को-एक्टर्स के साथ समय बिताने को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सुनीता के अनुसार उनके लिए इन सबसे निपटना आसान नहीं था, लेकिन वह बेफिक्र रहीं।
-सुनीता आहूजा ने कहा- हमारी शादी को 38 साल हो गए हैं। ये सभी लिंक-अप उन दिनों हुआ करते थे जब हम जवान थे। मैंने बहुत सारी अफवाहें नहीं सुनीं और अगर सुनी भी हैं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा। मैं बहुत दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हूं। मैं उस समय उन पर भरोसा करती थी लेकिन मैं ये नहीं कह सकती कि अब उन पर भरोसा करती हूं या नहीं।
'वो हीरोइनों के साथ ज्यादा समय बिताते थे'
सुनीता आहूजा ने आगे कहा- एक हीरो की पत्नी को दिल पे पत्थर रखना पड़ता है। गोविंदा अपना ज्यादातर समय अपनी हीरोइनों के साथ बिताते थे। अपनी पत्नी के लिए उनके पास ज्यादा टाइम नहीं था। लेकिन मैं गोविंदा को दिल से प्यार करती हूं और हमेशा उनसे प्यार करती रहूंगी।
'गोविंदा को फिर से फिल्मों में देखना चाहती हूं'
-सुनीता आहूजा ने कहा- गोविंदा को अपनी हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। उनकी पत्नी होने के नाते, मैं अभी भी उनका और उनकी फिल्मों का इंतजार कर रही हूं। मैं चाहती हूं कि वह दोबारा फिल्मों में काम करें। मैं उन्हें फिर से फिल्मों में देखना चाहती हूं।
-सुनीता आहूजा ने कहा- मैं गोविंदा के फैंस की चिंता समझ सकती हूं। गोविंदा को काम करना चाहिए। उन्हें सबसे पहले अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए और कम से कम 20 किलो वजन कम करना चाहिए।
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी
आपको बता दें कि गोविंदा ने साल 1987 में गुपचुप तरीके से अपनी लेडी लव सुनीता आहूजा से शादी कर ली थी। सुनीता आहूजा के पिता को ये शादी बिल्कुल मंजूर नहीं थी। वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी इंडस्ट्री के किसी हीरो से शादी करे। इसके बाद साल 1988 में गोविंदा ने बेटी टीना के जन्म के बाद अपनी शादी का खुलासा किया था। कपल का एक बेटा यशवर्धन आहूजा भी है।












Click it and Unblock the Notifications