Govinda ने किसे दी मानहानि केस की धमकी? नोटिस में लिखा- 100 करोड़ रुपए देने होंगे, जब्त होगी संपत्ति

Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने अपने परिवार और पत्नी सुनीता आहूजा से जुड़ी कथित फर्जी और भ्रामक खबरों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। एक्टर की ओर से एक पब्लिक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया यूजर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया संस्थानों और पब्लिशिंग हाउस को उनके परिवार के बारे में गलत जानकारी फैलाने के खिलाफ चेतावनी दी गई है।

गोविंदा ने दी बड़ी चेतावनी
नोटिस में खास तौर पर AI से तैयार किए गए कंटेंट, डीपफेक वीडियो, मॉर्फ्ड तस्वीरों और दूसरे सिंथेटिक कंटेंट को लेकर भी आगाह किया गया है। गोविंदा ने साफ किया है कि उनकी अनुमति के बिना उनकी आवाज, तस्वीर, पहचान या निजी और पारिवारिक जानकारी का डिजिटल माध्यम से इस्तेमाल या उसमें बदलाव करना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Govinda

फर्जी खबरें फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

-गोविंदा की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि उनके परिवार को लेकर झूठी, भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें मानहानि, निजता के अधिकार के उल्लंघन, पहचान के गलत इस्तेमाल और साइबर अपराध से संबंधित प्रावधानों के तहत सिविल और क्रिमिनल एक्शन की बात कही गई है।

-नोटिस में भारतीय न्याय संहिता 2023 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के तहत लागू होने वाले कानूनी प्रावधानों का भी उल्लेख किया गया है। ऐसे में गोविंदा की तरफ से साफ संकेत है कि अब उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर जानकारी को हल्के में नहीं लिया जाएगा।

AI और डीपफेक कंटेंट को लेकर भी चेतावनी

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक नोटिस में AI की मदद से तैयार की गई तस्वीरों और वीडियोज के साथ-साथ नकली ऑडियो, मॉर्फ्ड इमेज और डीपफेक कंटेंट का भी जिक्र किया गया है। गोविंदा की ओर से कहा गया है कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति या संस्था को AI, डिजिटल टेक्नोलॉजी या किसी अन्य माध्यम से उनकी आवाज, फोटो, पहचान या निजी और पारिवारिक जानकारी को इस्तेमाल करने, बदलने या उससे नया कंटेंट तैयार करने की अनुमति नहीं दी है।

100 करोड़ तक के मानहानि केस की चेतावनी

नोटिस में सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की है, वो है 100 करोड़ रुपये तक के मानहानि दावे की चेतावनी। गोविंदा ने कथित तौर पर फर्जी या आपत्तिजनक कंटेंट तैयार करने और फैलाने वालों के खिलाफ भारी-भरकम कानूनी कार्रवाई की बात कही है। इसके अलावा नोटिस में ये भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर दोषियों के बैंक अकाउंट फ्रीज कराने, संपत्ति से जुड़े लेन-देन पर रोक लगाने और पासपोर्ट जब्त करने जैसे कदमों के लिए अदालत से आदेश लेने की मांग की जा सकती है।

सुनीता आहूजा-राखी सावंत की बातचीत के बाद बढ़ा विवाद

गोविंदा का ये नोटिस ऐसे समय में सामने आया है, जब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और राखी सावंत के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस बातचीत में सुनीता ने कथित तौर पर गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार की शादी की योजना का जिक्र किया था। सुनीता आहूजा ने दावा किया था कि उन्होंने गोविंदा से तलाक की अर्जी इसलिए वापस ले ली क्योंकि उन्हें कथित तौर पर पता चला था कि एक्टर किसी दूसरी महिला से शादी करने की योजना बना रहे हैं।

राखी सावंत ने पैपराजी के सामने की थी फोन पर बात

-वायरल वीडियो में राखी सावंत को पैपराजी के सामने सुनीता आहूजा से फोन पर बात करते हुए देखा गया था। बातचीत के दौरान राखी ने सुनीता से कहा था कि उन्होंने तलाक का केस वापस लेकर सही फैसला किया है और वह उनके साथ हैं।

-राखी सावंत ने कथित तौर पर सुनीता को अपनी संपत्ति को सुरक्षित करने पर भी ध्यान देने की सलाह दी थी। इसी बातचीत के बाद गोविंदा की निजी जिंदगी और उनकी कथित दूसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

गोविंदा-कोमल रानी की शादी पर मैनेजर ने दिया था ऐसा बयान

-इससे पहले गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें लगने लगी थीं। इसी दौरान सुनीता आहूजा के कुछ बयानों ने भी इस मामले को और चर्चा में ला दिया था। उन्होंने कथित तौर पर गोविंदा पर तंज कसते हुए उन्हें 'शुगर डैडी' तक कह दिया था।

-हालांकि गोविंदा की दूसरी शादी की खबरों को उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि गोविंदा ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि खराब हो। मैनेजर ने सुनीता के दावे पर भी सवाल उठाते हुए दूसरी शादी की खबरों को गलत बताया था।

-फिलहाल सुनीता आहूजा की तरफ से नोटिस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं गोविंदा की ओर से जारी इस कानूनी चेतावनी के बाद अब देखना होगा कि परिवार से जुड़ी कथित फर्जी खबरों और AI-जनरेटेड कंटेंट के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+