सलमान खान के बाल, बॉडी और सुंदरता पर ये क्या बोल गए दोस्त गोविंदा, सरेआम कही ये बात

फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। इसमें Govinda और Salman Khan का नाम भी शामिल है। दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। गोविंदा ने भी सलमान की कई मौकों पर तारीफ की है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा नेफिल्म 'पार्टनर' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में Salman Khan को लेने का विचार उनका ही था।

Govinda

गोविंदा ने कहा, मैंने ही सलमान खान के साथ फिल्म बनाने का आइडिया दिया था। इसके लिए उन्होंने Sohail Khan और डायरेक्टर David Dhawan से मुलाकात भी की थी। उस समय मैंने सलमान खान की पर्सनालिटी में बड़ा बदलाव लाने की प्लानिंग बनाई थी। मेरा मानना था कि अगर सलमान की इमेज और लुक में थोड़ा बदलाव किया जाए, तो वह और भी दमदार नजर आएंगे।

सलमान को दी थी फिटनेस और लुक बदलने की सलाह
गोविंदा ने बताया कि जब सलमान खान ने उनसे पूछा कि उन्हें क्या बदलाव करने चाहिए, तब उन्होंने साफ-साफ सलाह दी। उन्होंने सलमान से कहा, उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए और बॉडी बनानी चाहिए। चेहरा थोड़ा उतर गया है। अपनी बॉडी भी थोड़ी तैयार कर लीजिए, मुझे ऐसा लग रहा कि आपके बाल थोड़े कम हो गए हैं, तो आपको कुछ करना पड़ेगा। इसके बाद सलमान ने फिटनेस और अपने लुक पर गंभीरता से काम करना शुरू कर दिया। इसके अलावा उन्होंने सर्जरी भी करवाई।

आज भी यादगार है फिल्म
फिल्म 'पार्टनर' में गोविंदा और सलमान खान के अलावा Lara Dutta और Katrina Kaif भी अहम भूमिकाओं में थीं। इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। 2007 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 99-100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद इसे हिट फिल्म का दर्जा मिला था। ये एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शकों को आज भी देखने में मजा आता है। सलमान और गोविंदा के काम को भी सराहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+