कृष्‍णा अभिषेक की शक्‍ल भी नहीं देखना चाहती गोविंदा की पत्‍नी सुनीता,कॉमेडियन ने की अब ये पहल

मुंबई, 11 सितंबर। टीवी कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा और मामी सुनीता अहूसा स्‍पेशल द कपिल शर्मा शो की शूटिंग में हिस्‍सा लेने से इंकार कर दिया था। कृष्‍णा ने कहा था हम दोनों एक स्‍टेज को शेयर नहीं कर सकते है। जिसके बाद गोविंदा और कृष्‍णा के परिवारों का पुराना विवाद फिर से बहुत बढ़ हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कृष्णा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उनका चेहरा तक नहीं देखना चाहती। उसने कसम खाई है कि दोनों परिवारों के बीच का मुद्दा कभी नहीं सुलझेगा। वहीं मामी सुनीता के गुस्‍से के बाद कॉमेडियन कृष्‍णा ने अब पारिवारिक कलह को खत्म करने के लिए एक कदम उठाया है।

कृष्‍णा अभिषेक ने मामा गोविंदा से रिलेशन सुधारने के लिए की ये पहल

कृष्‍णा अभिषेक ने मामा गोविंदा से रिलेशन सुधारने के लिए की ये पहल

जब कृष्ण गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति की मूर्ति को घर लाने के लिए जा रहे थे, तब कृष्ण से गोविंदा के साथ उनके संबंधों पर मीडिया से बात की। कृष्‍णा ने मीडिया के माध्‍यम से कहा "कहा, 'मामा- मामी मैं चाहता हूं कि परिवार की ये प्रॉब्लम भी गणपति जी सॉल्व कर दें, भले ही अंदरूनी इश्यू हो लेकिन हम सब एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। ये सारी इश्यू भी सॉल्व हो जाएं बस यही प्रार्थना करता हूं।'

गोविंदा स्‍पेशल शो में कृष्‍णा ने आने से कर दिया था इंकार

गोविंदा स्‍पेशल शो में कृष्‍णा ने आने से कर दिया था इंकार

द कपिल शर्मा शो में गोविंदा और सुनीात स्‍पेशल शो को लेकर कॉमेडियन कृष्णा ने कहा था कि दोनों पक्षों को एक साथ स्‍टेज पर आने में कोई दिलचस्पी नहीं है और वो इस खास एपिसोड से बाहर हो गए थे। उन्होंने कहा, 'यह एक कॉमेडी शो है। पता नहीं कौन सी बात लेकर बड़ी बात बन जाए और फिर वही सब होगा की ऐसा बोल दिया, वैसा बोल दिया। मैं कोई मुद्दा नहीं बनाना चाहता था। मुझे यकीन है कि गोविंदा जी के शो में आने पर दर्शक मेरे टमटम का इंतजार करते हैं, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि प्रदर्शन न करना बेहतर है।

सुनीता ने गुस्‍सा जताते हुए बोली ये बात

सुनीता ने गुस्‍सा जताते हुए बोली ये बात

कृष्‍णा की इस बात पर गोविंदा की पत्‍नी सुनीता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह कृष्ण द्वारा शो में आने से इनकार करने से 'परेशान' हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष एक मंच को साझा नहीं करना चाहते थे पिछले साल नवंबर में, गोविंदा ने एक बयान जारी कर अपना रुख स्पष्ट किया था और सार्वजनिक रूप से पारिवारिक मुद्दों पर कभी चर्चा नहीं करने की कसम खाई थी। एक पूर्ण सज्जन की तरह, उन्होंने वादा निभाया है। मैं दोहराती हूं कि हम एक सम्मानजनक दूरी बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन यह एक ऐसे बिंदु पर पहुंच गया है जहां मुझे इस मुद्दे को हल करने की आवश्यकता महसूस होती है।"

सुनीता ने कहा - परिवार के नाम पर आप बदतमीजी नहीं कर सकते।

सुनीता ने कहा - परिवार के नाम पर आप बदतमीजी नहीं कर सकते।

सुनीता अहूजा ने कहा मैंने 3 साल पहले कहा था मेरे जीते जी कोई सुलह नहीं होगी। परिवार के नाम पर आप बदतमीजी नहीं कर सकते। अगर मेरे सास-ससुर के जाने के बाद हम कृष्णा अभिषेक को घर छोड़ने के लिए बोल देते तो क्या होता? जिन्होंने आपको पाल पोसकर बड़ा किया आज आप उन्हीं से बदतमीजी कर रहे हो। मैं बस ये कहना चाहती हूं विवाद कभी न खत्म होगा और न ही मैं उसकी शक्ल देखना चाहती हूं'।

सुनीता ने कृष्‍णा के कॉमिक टैलेंट को लेकर बोली ये बड़ी बात

सुनीता ने कृष्‍णा के कॉमिक टैलेंट को लेकर बोली ये बड़ी बात

सुनीता अहूजा ने कहा उनका कॉमिक टैलेंट सिर्फ अपने मामा गोविंद का नाम लेने तक ही सीमित है। हमेशा वो ये कहता है, मेरा मामा ये, वो। क्या उसमें खुद में इतनी प्रतिभा नहीं है कि अपने मामा के नाम के बिना हिट हो सकें? इसके साथ ही सुनीता ने सलाह दी कि उसने सस्ते प्रचार के लिए गोविंदा के नाम का इस्तेमाल न करें।

 इस ट्वीट के कारण दोनों परिवारों के बीच आईं थीं दूरियां

इस ट्वीट के कारण दोनों परिवारों के बीच आईं थीं दूरियां

बता दें गामा गोविंदा और कृष्‍णा अभिषे के परिवारों के बीच यह 3 साल पहले यह दूरियां आई। जब कृष्‍णा अभिषेक की पत्‍नी कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने 'पैसों के लिए डांस करने वाले कुछ लोगों' को लेकर ट्वीट किया था। सुनीता को लगा कि वह ट्वीट उनके पति गोविंदा के लिए था। तभी से दोनों परिवारों के बीच टेंशन बढ़ गई। जोकि अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+