अस्पताल से बाहर आते ही गोविंदा ने धर्मेंद्र के लिए कह दी ऐसी बात, पत्नी सुनीता आहूजा ने दिया बड़ा बयान

Govinda On Dharmendra: बॉलीवुड के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर के बाद ही पता चला था कि एक्टर गोविंदा की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। गोविंदा को गत 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) की देर रात मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घर पर बेहोश हो गए थे गोविंदा
बताया जा रहा था कि घर पर अचानक बेहोश होने के बाद गोविंदा को इमरजेंसी में अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था और उनके कई मेडिकल टेस्ट करवाए गए थे।

Govinda On Dharmendra

गोविंदा के दोस्त ललित बिंदल ने बताई ऐसी बात

गोविंदा के करीबी दोस्त ललित बिंदल ने बताया था कि जब ये घटना हुई, उस वक्त गोविंदा की फैमिली उनके साथ मौजूद नहीं थी। उनके परिवार का कोई भी सदस्य उस समय मुंबई में नहीं था। ऐसे में गोविंदा के करीबी दोस्तों ने ही उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया था।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा

अस्पताल में इलाज के बाद गोविंदा की हालत में सुधार देखा गया जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह देते हुए हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया था। वहीं गोविंदा ने अस्पताल से बाहर निकलकर खुद पैपराजी से बात की और अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया था।

गोविंदा ने धर्मेंद्र के लिए कही ऐसी बात

इस दौरान गोविंदा ने एक्टर धर्मेंद्र के जल्द ठीक होने की भी कामना की थी। उन्होंने कहा था- मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। ईश्वर उन्हें जल्दी ठीक कर दें। ईश्वर ने हमें और पूरे देश को ऐसे व्यक्तित्व और चरित्र से नवाजा है। हम सभी पंजाबी हैं और दुनिया में कहीं भी हों, हमें उन पर गर्व है। वो बहुत अच्छे इंसान हैं। बहुत ही अद्भुत इंसान हैं।

सुनीता आहूजा ने की ऐसी प्रार्थना

वहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी धर्मेंद्र के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए कहा था- मैं धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रही हूं। पंजाबी कभी हार नहीं मानते, वो बिलकुल ठीक हो जाएंगे।

धर्मेंद्र से मिलने नहीं जा पाएंगे सितारे

आपको बता दें कि धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने घर आ गए हैं। अब घर पर ही एक्टर का इलाज चल रहा है। इस बीच डॉक्टर उन्हें विजिट करने उनके घर भी पहुंचे हैं। साथ ही किसी भी फैन या सेलेब्स को धर्मेंद्र से मिलने से साफ मना कर दिया गया है। ऐसे में कोई भी सेलेब धर्मेंद्र से मिलने के लिए उनके घर पर नहीं जा पाएंगे। धर्मेंद्र के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी काफी टाइट कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+