'गोविंदा मेरा नाम' का Kya Baat Hai 2.0 हुआ आउट, फैंस को पसंद आया विक्की कियारा का आइटम नंबर

हाल ही में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी का 'क्या बात है' गाना रिलीज हुआ है। हार्डी संधू के गाने में दोनों काफी मजेदार डांस कर रहे हैं।

Govinda Mera Naam

Kya Baat Hai 2.0: विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में पहली बार एक्टर के साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की कैमिस्ट्री को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में फिल्म से एक शानदार गाना रिलीज हुआ है, जिसमें हार्डी संधू और बी प्राक के पंजाबी गाने 'क्या बात है' पर विक्की कियारा के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने को तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है। गाने की शुरुआत कियारा द्वारा जंजीर से बंधे विक्की को खोलने से होती है। क्या बात है के शानदार बीट्स पर विक्की डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को ये गाना काफी पसंद आ रहा है।

क्या बात है एक मॉडर्न डांस नंबर है, जिसमें कियारा और विक्की मजेदार स्टेप्स करते दिख रहे हैं। दोनों ने इस मजेदार गाने को और भी मजेदार बना दिया है। बताते चलें कि ओरिजनल गाने को बी प्राक ने कंपोज किया था और जानी ने लिखा था। अब नए गाने में निखिता गांधी ने हार्डी संधू के साथ मिलकर ये गाना गाया है।

फिल्म की बात करें, तो गोविंदा मेरा नाम का डायरेक्शन शशांक खेतान ने किया है। ये एक कॉमेडी थ्रिलर है, जिसमें विक्की के अपोजिट भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी हैं। फिल्म में भूमि विक्की की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं और कियारा उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका में हैं। विक्की कौशल पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच में फंसे हुए हैं। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज होगी।

विक्की कौशल की बात की जाए, तो एक्टर ने 'मसान', 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक', 'राजी' और 'सरदार उधम' जैसी फिल्मों में शानदार भूमिकाएं निभाई हैं। फिर भी विक्की कौशल कहते हैं कि 'गोविंदा मेरा नाम' उनकी एक डेब्यू फिल्म है। एक इंटरव्यू में विक्की ने पीटीआई को बताया कि मेरे लिए ये पहली फिल्म है, क्योंकि ये कुछ ऐसा है, जो मैंने पहले नहीं किया। मैं इसके लिए वाकई में काफी एक्साइटेड हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+