मुश्किल में फंस सकते हैं गोविंदा! एक्टर के बयान से मुंबई पुलिस संतुष्ट नहीं
पैर में गोली लगने के चलते गोविंदा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बीती एक 1 अक्टूबर को रिवॉल्वर साफ करते हुए ये हादसा हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गोली निकाल दी। रिपोर्ट्स की माने तो उनके पैर में कुछ टांके भी आए हैं। फिलहाल उनकी हालत ठीक है और अभी भी वो अस्पताल में ही हैं।
गोविंदा मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती हैं। जुहू पुलिस गोविंदा का बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल ही पहुंची। यहां गोविंदा से पूछताछ हुई। जिसमें उन्होंने बताया कि वे जब रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी गोली चली। जुहू पुलिस के सवाल पर उन्होंने गोली के मिसफायर होने की भी बात भी कुबूली है। साथ ही उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी रिवॉल्वर 20 साल पुरानी है।

कई सवाल खड़े हो रहे
रिपोर्ट्स में बताता जा रहा है कि गोविंदा के बयान से पुलिस संतुष्ट नहीं है। वो एक्टर से जल्दी दोबारा पूछताछ करेगी। हालांकि पुलिस ने उनकी बेटी टीना आहूजा से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। हालांकि गोविंदा की इस घटना से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि कि गोविंदा की रिवॉल्वर 0.32 बोर की थी। लेकिन उससे जो बुलेट निकली वो 9 एमएम की है। 0.32 बोर की रिवॉल्वर में 9 एमएम की बुलेट हो ही नहीं सकती। ऐसे में पुलिस मामले की तह तक जाना जाती है। इसीलिए वो गोविंदा से दोबारा पूछताछ कर सकती है।
टीना आहूजा का स्टेटमेंट हुआ रिकॉर्ड
गोविंदा की बेटी टीना आहूजा का स्टेटमेंट ऑफिशियली रिकॉर्ड किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीना आहूजा ने उनके पापा गोविंदा को लगी गोली को लेकर पुलिस के सामने क्या कहा है और कौन-सी डिटेल्स शेयर की हैं अभी उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं इस मामले में अभी तक गोविंदा का बयान नहीं लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications