'गोविंदा अच्छे पति नहीं हैं', पत्नी सुनीता आहूजा ने खोली एक्टर की पोल, कहा- जो मुझे चाहिए था वो नहीं मिला
Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर हॉट टॉपिक बने हुए हैं। हर तरफ इस कपल की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी
कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी अब 37 साल बाद टूटने वाली है। कहा जा रहा था कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है और ऐसे में कपल ने तलाक लेने का फैसला किया है।

'गोविंदा में पति के कोई भी गुण नहीं हैं'
इन सबके बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अभिषेक व्यास के पॉडकास्ट में अपने पति को लेकर कई तरह की बातें बताई हैं। सुनीता आहूजा ने कहा- गोविंदा बेटा और भाई अच्छा है लेकिन पति अच्छे नहीं हैं। गोविंदा में पति के कोई भी गुण नहीं हैं।
'गोविंदा अच्छा बेटा है, भाई है पर अच्छा पति नहीं है'
सुनीता आहूजा ने कहा है- एक पति के रूप में मुझे जो चाहिए था वो मुझे नहीं मिला। मुझे पार्टी करने का शॉक है। बाहर डिनर पर जाना मुझे अच्छा लगता है। मुझे हॉलिडे पर जाना अच्छा लगता है लेकिन गोविंदा ने कभी मेरा साथ नहीं दिया।
'मेरे पति की जिंदगी परिवार की सेवा में निकल गई'
-सुनीता आहूजा ने कहा- मेरे पति की जिंदगी सिर्फ उसके परिवार की सेवा करने में निकल गई। उस आदमी ने कभी मेवा नहीं खाया। वह बस एक अच्छे बेटे और भाई की तरह अपना पूरा समय अपने परिवार को देता था। वह अच्छा पति नहीं बन पाया और पत्नी को समय नहीं दे पाया।
-सुनीता आहूजा ने कहा- गोविंदा की उम्र 60 साल हो गई है लेकिन वो अपने लिए नहीं जी पाया। मुझे उसके लिए दुख होता है। वो इतने बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन उन्होंने असली जिंदगी को देखी ही नहीं। उन्होंने कोई सुख लिया ही नहीं। कभी कभी मुझे लगता है गोविंदा जैसा बेटा चाहिए पति नहीं।
'मैं भी जवानी के दिनों में कोई सती सावित्री नहीं थी'
-गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा ने कहा- हालांकि अब पछतावा करके क्या कर सकते हैं। इतने साल हो गए शादी को। पति को छोड़ थोड़ी सकती हूं। वहीं एक पुराने इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने बताया था कि गोविंदा उनके बचपन के प्यार हैं और बचपन का प्यार बहुत प्योर होता है।
-सुनीता आहूजा ने कहा था- 15 साल की उम्र में हम मिले थे, फिर प्यार हुआ और बाद में शादी हो गई। उस वक्त प्यार में सब कुछ ठीक लगता था। ऐसा लगता था कि गोविंदा जो बोलेंगे वो मैं करूंगी। मैं बस उनकी हर बात पर ठीक है कहती थी।
-सुनीता आहूजा ने कहा था- मैं भी जवानी के दिनों में कोई सती सावित्री नहीं थी। मैंने बहुत कुछ किया है। दिन-रात पार्टी की है। दोस्तों के साथ टैवलिंग से लेकर क्लब जाने तक सब किया है। लेकिन हर चीज की एक सही उम्र होती है। अब मैं परिवार में बिजी हो गई हूं।












Click it and Unblock the Notifications