Govinda Hospitalised: बिगड़ी गोविंदा की हालत, न्यूरोलॉजिस्ट कर रहे जांच, सिरदर्द के बाद हुआ था ऐसा हाल
Govinda Hospitalised: बॉलीवुड से लगातार चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं। पहले दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब अभिनेता गोविंदा की तबीयत को लेकर फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है।
अस्पताल में भर्ती हुए गोविंदा
गत 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) रात अचानक गोविंदा की तबीयत खराब हो गई थी। फिलहाल वह मुंबई के जुहू इलाके स्थित क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक एक्टर घर पर अचानक बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। उनकी तबीयत को लेकर परिवार वाले और फैंस काफी परेशान हैं।

रात में अचानक कैसे बिगड़ी तबीयत?
-सूत्रों के मुताबिक जब गोविंदा की तबीयत बिगड़ी तो पहले डॉक्टर से फोन पर संपर्क कर उन्हें दवाई दी गई थी। हालांकि रात करीब 1 बजे हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिवार के लोगों ने उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल पहुंचाया।
-अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गोविंदा की हालत काफी बिगड़ गई है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनके कई मेडिकल टेस्ट करवाए गए हैं और अब उनकी रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है।
गोविंदा के मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट
-गोविंदा की तबीयत को लेकर उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा है- फिलहाल डॉक्टर रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। गोविंदा जी डॉक्टरों की करीबी निगरानी में हैं। उन्हें तेज सिरदर्द और सिर में भारीपन की शिकायत थी। साथ ही चक्कर भी आ रहे थे, जिसके चलते उन्हें न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह दी गई है। डॉक्टर दोबारा उनका परीक्षण करेंगे।
-हालांकि गोविंदा की सटीक बीमारी के बारे में डॉक्टरों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि परिवार के करीबियों के अनुसार एक्टर की हालत में पहले से सुधार देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स आने के बाद ही ये स्पष्ट होगा कि बेहोशी की वजह क्या थी। फिलहाल उन्हें अस्पताल में ही ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
फैंस कर रहे हैं दुआएं
धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा के बाद अब गोविंदा की तबीयत बिगड़ने की खबर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस को चिंता में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
गोविंदा की सेहत को लेकर चिंता बरकरार
फिल्मी दुनिया में अपने एनर्जी से भरपूर अंदाज और शानदार डांस मूव्स के लिए मशहूर गोविंदा लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं लेकिन हाल ही में वे कई रिएलिटी शोज और इवेंट्स में नजर आए थे। अब उनके बीमार पड़ने की खबर से फैंस उदास हैं और लगातार उनकी रिकवरी की उम्मीद जता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications