रानी मुखर्जी के बेडरूम में गोविंदा ने किया था ऐसा कांड, पत्नी सुनीता आहूजा से मांगनी पड़ी थी माफी, फिर जो हुआ
Govinda and Rani Mukerji: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल सुनीता आहूजा ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में पति गोविंदा की बेवफाई को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
गोविंदा को तलाक देना चाहती थीं सुनीता आहूजा
वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने तलाक को लेकर कई करह की बातें लोगों के सामने रखती हैं। वह रोते हुए बताती हैं कि उन्होंने पति गोविंदा को तलाक देने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी।

गोविंदा पर सुनीता ने लगाया बेवफाई का आरोप
-सुनीता आहूजा व्लॉग में कहती हैं- मैंने अपने पति गोविंदा पर बेवफाई का आरोप लगाया था। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने मेरे साथ क्रूर बर्ताव किया था जिसके बारे में मैंने कोर्ट में बताया था। गोविंदा ने एक समय पर मुझे चीट किया था।
-आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा अपनी कॉमेडी, डांस और रोमांटिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने करिश्मा कपूर और रवीना टंडन जैसी कई बड़ी हिरोइनों के साथ सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब गोविंदा का दिल उनकी को-एक्ट्रेस रानी मुखर्जी पर आ गया था।
रानी मुखर्जी के प्यार में पागल हो गए थे गोविंदा
-रानी मुखर्जी और गोविंदा ने साथ में 'हद कर दी आपने', 'चलो इश्क लड़ाएं' और 'प्यार दीवाना होता है' जैसी फिल्मों में काम किया था। कहा जाता है कि इन्हीं फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे और उनका रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया था। गोविंदा अपनी को-एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के प्यार में पागल होने लगे थे।
-वहीं रानी मुखर्जी भी गोविंदा के चुलबुले और खुशमिजाज नेचर की दीवानी हो गई थीं। हालांकि उस वक्त गोविंदा शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे। इसके बावजूद वह रानी के प्यार में इतने डूब गए थे कि पत्नी सुनीता को छोड़ने तक की सोचने लगे थे।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा अपनी लेडी लव रानी मुखर्जी को काफी महंगे गिफ्ट्स देते थे और उन पर खूब पैसा लुटाते थे। जब रानी और गोविंदा के अफेयर की चर्चा उनकी पत्नी सुनीता तक पहुंची, तो दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगे थे।
रानी मुखर्जी के बेडरूम में नजर आए थे गोविंदा
-कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि एक बार एक पत्रकार ने गोविंदा को रानी मुखर्जी के बेडरूम में नाइट ड्रेस में देख लिया था। इस खबर ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। इसके बाद सुनीता आहूजा घर छोड़कर अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थीं और तलाक तक की धमकी दे दी थी।
-हालात बिगड़ते देख गोविंदा को अपनी गलती का एहसास हुआ था। उन्होंने पत्नी सुनीता से माफी मांगी थी और रानी से दूरी बनाने का फैसला कर लिया था। इसके बाद रानी और गोविंदा ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था।
-फिलहाल अपने लेटेस्ट व्लॉग में सुनीता आहूजा ने खुलासा किया है कि वह अपने पति गोविंदा से पिछले कई वर्षों से अलग रह रह रही हैं। दोनों के अलग रहने की वजह से ही तलाक की अफवाहें उड़ी थीं। लेकिन सुनीता आहूजा ने ये साफ कर दिया था कि वह अब अपने पति गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी।












Click it and Unblock the Notifications