Govinda Divorce: तलाक को लेकर गोविंदा का बड़ा बयान, पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर सरेआम कही ऐसी बात
Govinda Divorce: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा का नाम आते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। उनकी फिल्मों के गाने, डायलॉग और डांस मूव्स आज भी दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं।
गोविंदा को आता है एक्टिंग का जादू
गोविंदा ने एक्शन, कॉमेडी और रोमांटिक ड्रामा, हर जॉनर में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया है। खास बात ये रही कि जब उनकी जोड़ी करिश्मा कपूर या रवीना टंडन के साथ पर्दे पर नजर आती थी, तो मानो एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल जाता था।

चर्चा में रहती है गोविंदा की पर्सनल लाइफ
यही वजह है कि आज भी लोग गोविंदा और करिश्मा कपूर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को याद करते हैं। हालांकि गोविंदा सिर्फ अपनी फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी अक्सर चर्चा में रहे हैं।
गोविंदा ने तलाक देने को लेकर दिया बड़ा बयान
-हाल ही में गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में आए थे, लेकिन अब उन्होंने इन अफवाहों पर पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं।
-दरअसल गोविंदा हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो 'टू मच' में पहुंचे थे, जहां बातचीत के दौरान उन्होंने अपने और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी। एक्टर ने कहा कि उनका रिश्ता किसी बच्चे की तरह है, कभी नादान, कभी मासूम, लेकिन हमेशा सच्चा।
पत्नी सुनीता को कहा ईमानदार बच्ची
-गोविंदा ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में जो भी जिम्मेदारियां निभानी थीं, उन्हें पूरे दिल से निभाया है। वहीं उन्होंने पत्नी सुनीता को ईमानदार बच्ची बताया और कहा कि उनके शब्द कभी गलत नहीं होते।
-गोविंदा ने आगे कहा कि सुनीता आहूजा ने कुछ ऐसी बातें कही हैं जो शायद उन्हें नहीं कहनी चाहिए थीं, लेकिन इंसान गलतियों से ही सीखता है। उन्होंने माना कि दोनों से कई गलतियां हुई हैं, मगर अब वक्त है माफ करने और आगे बढ़ने का।
'मैंने अपनी पत्नी सुनीता को माफ कर दिया है'
-गोविंदा ने आगे कहा कि पत्नी सुनीता आहूजा का स्वभाव बेहद कैंडिड है। कई बार उनकी साफगोई उन्हें बिना सोचे बोलने पर मजबूर कर देती है, लेकिन उनके इरादे हमेशा सच्चे और साफ होते हैं।
-शादी में आने वाली चुनौतियों पर बात करते हुए गोविंदा ने कहा- पति-पत्नी अक्सर हालात को अलग नजरिए से देखते हैं। आदमी घर को लीड करता है, जबकि औरत अपनी सहनशीलता और भावनात्मक समझ से पूरे परिवार की धड़कन को संभालती है। घर की असली ताकत और रिश्ता लंबे समय तक बनाए रखने की शक्ति उसी भावनात्मक जुड़ाव में होती है।
सुनीता आहूजा के साथ गोविंदा का रिश्ता
गोविंदा के इन शब्दों से साफ है कि भले ही उनके और सुनीता आहूजा के रिश्ते के टूटने को लेकर अफवाहें उड़ी हों, लेकिन वे अब भी अपनी शादी और परिवार के प्रति समर्पित हैं। उनके लिए रिश्ते में सबसे बड़ी बात है, ईमानदारी, धैर्य और माफी का भाव। यही वजह है कि उनके फैंस आज भी उन्हें न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर बल्कि एक इमोशनल इंसान के तौर पर भी देखते हैं।
-
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications