गोविंदा के 'गोली कांड' पर बेटी टीना आहूजा का बड़ा बयान, मुंबई पुलिस के सामने खोले सारे राज

Govinda Daughter Tina Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस समय खबरों में छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा को गत 1 अक्टूबर 2024 को पैर में गलती से गोली लग गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। फिलहाल उनकी गोली निकाल ली गई है और उनकी हालत अभी ठीक है।

गोविंदा को गलती से लगी थी गोली
खबर है कि गोविंदा को गलती से उनके लाइसेंसी र‍िवॉल्‍वर से घुटने के नीचे गोली लग गई थी। इस हादसे में एक्टर बुरी तरह घायल हो गए और काफी खून बहने के बाद उन्हें पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। इसके बाद एक्टर की सर्जरी हुई और उन्हें 8-10 टांके भी आए हैं।

govinda daughter tina ahuja

टीना आहूजा ने पुलिस को दिया बयान
सर्जरी के बाद गोविंदा ने खुद ऑडियो मैसेज जारी कर अपना हेल्थ अपडेट लोगों को दिया था। वहीं अब एक्टर की बेटी ने इस मामले पर पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करवाया है। गोविंदा की बेटी टीना आहूजा बीते दिन पिता के साथ हुए इस हादसे के बाद अस्पताल में नजर आई थीं। अब उन्होंने मुंबई पुलिस के सामने इस पूरी घटना को लेकर अपना स्टेटमेंट दिया है।

टीना आहूजा का स्टेटमेंट हुआ रिकॉर्ड
गोविंदा की बेटी टीना आहूजा का स्टेटमेंट ऑफिशियली रिकॉर्ड किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीना आहूजा ने उनके पापा गोविंदा को लगी गोली को लेकर पुलिस के सामने क्या कहा है और कौन-सी डिटेल्स शेयर की हैं अभी उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं इस मामले में अभी तक गोविंदा का बयान नहीं लिया गया है।

'पापा का ऑपरेशन किया गया है'
टीना आहूजा ने पहले कहा था- मैं बता दूं कि पापा की सेहत पहले से काफी बेहतर है। गोली लगने के बाद पापा का ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन सफल रहा है। सारे टेस्ट भी डॉक्टर्स ने किए हैं, रिपोर्ट्स भी पॉजिटिव हैं। पापा कम से कम 24 घंटे तक आईसीयू में ही रहेंगे। 24 घंटे के बाद डॉक्टर तय करेंगे कि आगे पापा को आईसीयू में रखना है या नहीं। डॉक्टर पापा को लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। घबराने की बात नहीं है, शुक्रिया।

इस दिन दर्ज होगा गोविंदा का बयान
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने रिवील किया है कि कब तक गोविंदा अपना बयान दर्ज करवा सकते हैं। कहा जा रहा है कि एक्टर इस वक्त आराम कर रहे हैं। आज उन्हें आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किया गया है और कल या परसों में उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि घर आने के बाद ही एक्टर इस पूरी घटना को लेकर पुलिस के सामने अपना ऑफिशियल बयान दर्ज करवाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+