सालों बाद गोविंदा और डेविड धवन के बीच खत्म हुआ आपसी विवाद, एक्टर ने कहा-'जो बीत गया उसे याद नहीं..'
Govinda And David Dhawan Patchup: 90 के दशक की बेस्ट जोड़ी गोविदा और डेविड धवन ने एकसाथ कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों के बीच लंबे समय से खटपट चल रही थी। लेकिन अब आखिरकार दोनों ने आपस में सुलह कर ली। इसकी जानकारी खुद गोविंदा ने दी।
बता दें कि, गोविंदा और डेविड धवन ने कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां, दीवाना मस्ताना जैसी फिल्मों में साथ काम किया। 90 के दशक की इस जोड़ी को फैंस ने काफी प्यार दिया। लंबे समय बाद दोनों की मुलाकात रमेश तुरानी की दिवाली पार्टी में हुई। जिसका मतलब साफ है कि दोनों की आपस में सुलह हो चुकी है।

गोविंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, दोनों ने आपस में बातचीत कर सब कुछ ठीक कर लिया। जिसके बाद दोनों दूसरी बार इस दिवाली पार्टी में मिले। एक्टर ने इस बारे में बातचीत कर कहा, 'मुझे खुशी है कि लोगों को अब भी लगता है कि हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए। ये उनका हमारे लिए प्यार है। हम दोनों की पहले ही बातचीत हो चुकी थी और ये हमारी अब तक की दूसरी मुलाकात है।'
गोविंदा ने आगे बातचीत कर कहा कि, दिवाली पार्टी में हम दोनों ने लंबे समय बाद साथ में अच्छा वक्त बिताया। हम अतीत को याद करने में विश्वास नहीं करते। इस पर विचार क्यों? यह जरूरी नहीं है। जो कुछ बीत गया सो बीत गया उसको याद करने का फायदा नहीं है। हमने इन सब पर बात करने के बजाय कई पुरानी यादों को ताजा किया।
गोविंदा ने आगे बॉलीवुड पार्टीज में शामिल ना होने को लेकर कहा, 'यह पार्टी कोई इंडस्ट्री नहीं बल्कि ग्रुप पार्टी है। अगर आप सोशल नहीं है तो आपको इनवाइट नहीं किया जाएगा। जबकि बिल्कुल भी असामाजिक नहीं हूं। लेकिन मैं ग्रुपों में विश्वास नहीं रखता। एक समय था जब कहा जाता था कि शक्ति कपूर, गोविंदा, करिश्मा कपूर और डेविड धवन एक ग्रुप हैं। लेकिन मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं।'












Click it and Unblock the Notifications