अक्षय कुमार और गोविंदा की भागम भाग का बनेगा सीक्वल, फिल्म की कहानी हुई लॉक
भागम भाग अक्षय कुमार और गोविंदा की एक और क्लासिक कल्ट फिल्म। बीते दिनों खबरें आईं कि इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। बताया ये भी गया कि अक्षय ने ही इसके राइट्स लिए हैं, ताकि आगे चलकर किसी प्रकार का कोई संकट ना आए। अब इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। मेकर्स ने भी इसे कंफर्म कर दिया है।
इस फिल्म के सीक्वल के राइट्स रोअरिंग रिवर प्रोडक्शंस की सरिता अश्विन वर्दे ने शेमारू एंटरटेनमेंट से ले लिए हैं। इसके साथ ही फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी काम शुरू हो गया है। सरिता की कंपनी भागम भाग 2 को शेमारू के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगी। इस बारे में सरिता ने बॉलीवुड हंगामा से बात की। जहां उन्होंने इसे स्पेशल प्रोजेक्ट बताया।

कई फिल्में कर चुकी हैं प्रोड्यूस
सरिता ने कहा, भागम भाग बहुत स्पेशल फिल्म है। इसी कारण वो सीक्वल भी डिजर्व करती है। इस प्रोजेक्ट पर बात करने के लिए जब सही समय आएगा हम खुद जरूर करेंगे। सरिता प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे की पत्नी हैं। वो ही अपने पति की क्रिएटिव स्टोरीज के पीछे रहती हैं। वो बॉस, मुबारकां, कबीर सिंह, ओएमजी-2 और खेल खेल में जैसी फिल्मों के प्रोड्यूस भी हैं।
स्क्रिप्टिंग हुई फाइनल
रिपोर्ट्स की माने तो भागम भाग 2 की राइटिंग फाइनल स्टेज में है। मेकर्स इसे 2025 के मिड में शुरू करने की प्लानिंग में हैं। निर्माताओं ने बस इतना वादा किया है कि सीक्वल "और भी पागलपन भरा और मजेदार" होगा। फिल्म की आधिकारिक घोषणा होने पर जल्द ही इसकी कास्टिंग पर भी फ़ैसला ले लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications