OMG 2 को लेकर सेंसर बोर्ड पर भड़के गोविंद नामदेव, कहा- 'आदिपुरुष' जैसी बेहूदा फिल्म को....
Govind Namdev On Censor Board: एक तरफ जहां सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का जलवा भी जारी है। लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। दर्शकों की मानें तो फिल्म 'ओएमजी 2' की कहानी कुछ हटकर है जो कि लोगों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ रही है। आपको बता दें कि फिल्म 'ओएमजी 2' को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया है। अब इस फिल्म को लेकर एक्टर गोविंद नामदेव ने अपना बयान जारी किया है। वह सेंसर बोर्ड पर गुस्साए हुए हैं और साथ ही उन्होंने फिल्म 'आदिपुरुष' पर भी निशाना साधा है।
फिल्म 'ओह माय गॉड 2' क जादू
आपको बता दें कि भले ही अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' लोगों पर अपना जादू चलाने में कामयाब साबित हुई है लेकिन इसे 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने से इसके बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रभाव पड़ा है। इस फिल्म को 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग ही देख सकते हैं। ऐसे में कई लोग अपने परिवार के साथ इस फिल्म को नहीं देख पा रहे हैं और इसका कलेक्शन पर भी असर पड़ा रहा है।

गोविंद नामदेव ने सेंसर बोर्ड पर जताया गुस्सा
आम लोगों से लेकर सेलेब्स और फिल्म मेकर्स तक का कहना है कि अगर इस फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला होता तो दर्शकों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती थी। इस वजह से 'ओह माय गॉड 2' के मेकर्स ने आपत्ति भी जताई थी। वहीं अक्षय कुमार ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया था। अब गोविंद नामदेव ने भी इस पर करारा जवाब दिया है। वह सेंसर बोर्ड पर गुस्सा हो गए हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म 'आदिपुरुष' पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।
फेसबुक पर पोस्ट लिखकर जाहिर की नाराजगी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेंसर बोर्ड में सर्टिफिकेशन मिलने को लेकर अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' के मेकर्स को काफी परेशानी हुई थी। अब 'ओह माय गॉड 2' को लेकर एक्टर गोविंद नामदेव ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है- 'ओएमजी 2' को 24 कट्स और बेतुके 'ए' सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है। इस वजह से फिल्म को टीनेजर्स देख ही नहीं पा रहे हैं। दरअसल उन्हीं के लिए ये फिल्म बनाई गई थी।
'आदिपुरुष' को कहा बेहूदा मूवी
गोविंद नमदेव ने सेंसर बोर्ड पर अपना गुस्सा निकालते हुए लिखा है- जो दिमाग सेंसर बोर्ड को फिल्म 'आदिपुरुष' जैसी बेहूदा मूवी को सेंसर करने में लगाना चाहिए था, वो उन्होंने 'ओएमजी 2' जैसी दमदार और प्रगतिशील फिल्म को काटने-कूटने में खर्च कर दिया। गोविंद नामदेव का मानना है कि सेंसर बोर्ड को अपनी गलती स्वीकार कर अपना बड़प्पन दिखाना चाहिए।
गोविंद नामदेव ने कहा- सेंसर बोर्ड को गलती सुधारनी चाहिए
गोविंद नामदेव ने आगे लिखा है- ये एक समझदारी भरा कदम होगा अगर सेंसर बोर्ड अपनी गलती सुधार ले और कम से कम इसे यू/ए सर्टिफिकेट दे दे। इस फिल्म से हमारे देश के युवाओं का भला हो सकता है। सिनेमाघरों में पड़ रहीं दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट सुनकर सेंसर बोर्ड को अपना फैसला लेना चाहिए। आपको बता दें कि इस फिल्म ने गत 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications