भारत सरकार स्वर कोकिला लता मंगेशकर के सम्मान में डाक टिकट जारी करेगी
नई दिल्ली, 07 फरवरी। सुर कोकिला लता मंगेशकर रविवार को हम सबको छोड़कर दुनिया को अलविदा कर दिया। सरकार ने पद्मश्री लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। वहीं सोमवार को केंद्र सरकार ने महान गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में एक डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है। भारत के रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि टिकट 'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' के लिए एक उपयुक्त सम्मान होगा।

बता दें रविवार को लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। उनके छोटे भार्ठ हृदयनारायण मंगेशकर ने उन्हें मुखाग्नि दी थी। सोमवार को लता मंगेशकर की अस्थियां उनके भतीजे आदिनाथ मंगेशकर ने मुंबई के शिवाजी पार्क से एकत्र की। यहीं पर रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ महान गायिका का अंतिम संस्कार किया गया।
उसका अस्थि कलश लाल कपड़े में रखा गया था, जिसे आदिनाथ ले जाते हुए देखा गया। हिंदू परंपरा में, मृत व्यक्ति की राख को किसी बर्तन में एकत्र किया जाता है और पवित्र नदी में विसर्जित किया जाता है।
Recommended Video
दिवंगत लता मंगेशकर केअंतिम संस्कार में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई हस्तियों और राजनेताओं ने भाग लिया।
रविवार को 92 साल की उम्र में मल्टीपल ऑरगन फेलोअर के कारण उनका निधन हो गया था। गायिका को कोविड 19 के साथ निमोनिया का पता चलने के बाद 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
केंद्र सरकार ने दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की, जिसके दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
लता मंगेशकर ने जानें क्यों नहीं की थी शादी? 'स्वर कोकिला' ने खुद किया था खुलासा












Click it and Unblock the Notifications