सरकार ने 5 OTT प्लेटफॉर्म्स को किया ब्लॉक, जानिए क्यों और कहीं ये आपके पसंदीदा ओटीटी तो नहीं?
OTT platforms ban India: डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील सामग्री के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए भारत सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।भारत सरकार ने अश्लीलता और आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 5 नए OTT प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) की ओर से 24 फरवरी, 2026 को यह कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 (IT Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code Rules, 2021) और अश्लील सामग्री पर रोक लगाने वाले कानूनों के उल्लंघन के तहत की गई।

ब्लॉक किए गए 5 OTT प्लेटफॉर्म्स कौन से हैं? OTT platforms ban India
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जिन पांच OTT प्लेटफॉर्म्स (OTT platforms) को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है...
- MoodXVIP
- Koyal Playpro
- Digi Movieplex
- Feel
- Jugnu
इस आदेश के तहत, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को इन प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इन नियमों का उद्देश्य डिजिटल मीडिया पर सार्वजनिक शालीनता बनाए रखना, राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना और नैतिक पत्रकारिता प्रथाओं को लागू करना (maintain public decency, protect national interests, and enforce ethical journalism practices) है।
यह कदम सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (IT Act, 2000) की धारा 69ए (Section 69A) के अनुरूप लिया गया है, जो सरकार को विभिन्न कारणों से ऑनलाइन सामग्री ब्लॉक करने का अधिकार देता है। इस प्रक्रिया के जरिए सरकार ने डिजिटल मीडिया पर निगरानी और जिम्मेदारी को और सख्त करने का संदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications