Google India ने भी किया 'जवान' का दमदार स्वागत, शाहरुख खान से बात करने के लिए बनाया 'वॉकी टॉकी'

Jawan and Google India: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने रिलीज होने के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म का जादू लोगों के दिलों दिमाग पर चढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'जवान' ने ओपनिंग डे पर कुल 75 करोड़ रुपए की कमाई की है। खबर है कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की देश के साथ-साथ विदेशो में भी बहुत अच्छी कमाई हो रही है। फिल्म क्रिटिक्स से लेकर आम लोगों तक को फिल्म की कहानी और शाहरुख खान का अंदाज बहुत ही दमदार लगा है। आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के आने से सिर्फ फैंस ही बेकरार नहीं हुए हैं बल्कि गूगल इंडिया ने भी किंग खान की फिल्म का जोरदार स्वागत किया है।

गूगल इंडियाा ने 'जवान' का किया स्वागत
खबर है कि शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' को सेलिब्रेट करते हुए गूगल ने किंग खान से बात करने के लिए एक वॉकी-टॉकी बनाई है। आम लोगों ने पहले ही दिन जवान को खूब प्यार दिया है और ऐसे में गूगल इंडिया ने भी इस फिल्म का पूरे दिल से स्वागत किया है। जानकारी के अनुसार गूगल ने 'जवान' की रिलीज के बाद एक फिल्टर लगवाया है।

jawan

किंग खान से बात करने के लिए बनाई वॉकी-टॉकी
इस फिल्टर में अगर आप इंग्लिश में जवान या शाहरुख खान लिखेंगे तो नीचे एक 'वॉकी टॉकी' आएगी, जिस पर क्लिक करते ही किंग खान की 'रेडी' बोलते हुए आवाज आएगी। इतना ही नहीं, 'वॉकी टॉकी' पर जितनी बार आप क्लिक करेंगे, उतनी बार वहां पर शाहरुख खान के 'जवान' के पोस्टर की तस्वीर पूरे गूगल को कवर कर लेगी।

गूगल ने ट्वीट पर लिखा- बेकरार करके हमें....
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल इंडिया ने शाहरुख खान की 'जवान' का जोरदार स्वागत करते हुए एक ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में गूगल की तरफ से लिखा गया है- बेकरार करके हमें यूं न जाइए, आपको हमारी कसम लौट आइये। गूगल पर 'जवान' सर्च कर आइए।


300 करोड़ के बजट में बनी है 'जवान'
जानकारी के अनुसार करीब 300 करोड़ के बजट में तैयार फिल्म 'जवान' को करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। एटली की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 75 करोड़ रुपए का कुल कारोबार किया है। इस फिल्म शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ रहे है। वहीं फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त कैमियो रोल निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+