Kangana Ranaut's Home Marriage: कंगना के घर बजने वाली है शहनाई, जानिए कौन बनने वाली हैं दुल्हन?
Kangana Ranaut's Home Marriage: बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी सीट की नई नवेली सांसद कंगना रनौत लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, कभी अपने बयानों की वजह से तो कभी अपने लुक के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाली कंगना इस वक्त शादी की वजह से लोगों के बीच आकर्षण के केंद्र में हैं।
अरे-अरे उनकी शादी नहीं होने जा रही है बल्कि उनके छोटे भाई का ब्याह होने जा रहा है, जिसकी सगाई की तस्वीरों को उन्होने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है।

दरअसल कंगना के कजिन ब्रदर वरुण की शादी हो रही है, हाल ही में उनकी सगाई हुई है, इस समारोह में कंगना भी शामिल हुईं और उसी फंक्शन की तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
हालांकि कंगना ने अपनी होने वाली भाभी की तस्वीर तो शेयर की लेकिन उनका परिचय नहीं दिया लेकिन उन्होंने कैप्शन बहुत मजेदार लिखा है, उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'ले भाई तेरा भी हो गया काम, सबसे छोटा है, लेकिन शादी की सबसे जल्दी।'
'ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं '
शेयर की गई तस्वीरों में कंगना बहुत खुश और सुंदर नजर आ रही हैं। उनके साथ के लोग भी तस्वीरों में काफी मुस्कुरा रहे हैं। कंगना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग जमकर इन पर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि कंगना ने सगाई की चार तस्वीरें शेयर की हैं।
आपको बता दें कि वो पहली बार सांसद बनी हैं। भाजपा ने उन्हें हिमाचल की मंडी से टिकट दिया था। कंगना ने यहां पर 74,755 वोटों से भारी जीत दर्ज की है। कंगना ने इस सीट पर छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को पराजित किया है।
थप्पड़ कांड की वजह से चर्चा में थीं कंगना
हाल ही में कंगना रनौत थप्पड़ कांड की वजह से काफी चर्चित थी। दरअसल चंडीगढ़ एयरपोर्ट उनके साथ एक अप्रत्याशित घटना घटी थी। एयरपोर्ट पर चेकइन के दौरान उन्हें CISF के गार्ड कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा था और गालियां दी थीं।
कंगना के एक बयान से नाराज थीं कुलविंदर कौर
मालूम हो कि कुलविंदर कौर अभिनेत्री से किसान आंदोलन के दौरान दिए गए बयान पर नाराज थीं और इसी वजह से उन्होंने कंगना को देखते ही अपना आपा खो दिया था और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना के बाद कंगना ने पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे।












Click it and Unblock the Notifications