Dance Plus 6 के सेट पर रेमो संग थिरकते आएंगे 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा, Video वायरल
नई दिल्ली, 27 सितंबर। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर सफलता का नया इतिहास लिखने वाले गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा इस वक्त हर जगह छाए हुए हैं। 23 साल के भारत के इस नौजवान को अब आप बहुत जल्द 'डांस रिएलिटी शो' में देखेंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नीरज चोपड़ा जाने-माने कोरियोग्राफर राघव जुयाल के साथ डांस के मूव्स सीखते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई थी तो अब आपको बता दें दरअसल नीरज चोपड़ा ' Dance Plus 6' में मेहमान बनकर आने वाले हैं, वायरल वीडियो उसी शो के सेट का है।

रेमो डिसूजा ने शेयर की पोस्ट
शो के जज और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने भी अपनी और नीरज की तस्वीर और वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। रेमो ने इसे कैप्शन दिया: "#india के #goldenboy के साथ @neeraj____chopra आप पर बहुत गर्व है, और यह अच्छा है कि आप हमारे साथ @disneyplushotstar #danceplus6।"

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
रेमो की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और शो के प्रति लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। हर किसी को अब नीरज को डांसिंग फ्लोर पर मूव्स दिखाते हुए देखना है।
'कौन बनेगा करोड़पति'
मालूम हो कि नीरज इससे पहले सोनी के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में हॉकी के 'द वॉल' कहे जाने वाले खिलाड़ी पीआर श्रीजेश के साथ नजर आए थे। दोनों ने साथ में मिलकर शो में काफी धूम मचाई थी। दोनों ने मिलकर शो में 25 लाख रु जीते थे।

इंडिया टुडे के कवर पेज पर नीरज
आपको बता दें कि हाल ही में नीरज चोपड़ा को इंडिया टुडे स्पाइस मैगजीन के कवर पेज पर भी प्रमुखता से जगह दी गई है। नीरज ने खुद मैगजीन के कवर पेज की फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट के जरिए नीरज ने @IndiaTodayMagazine का धन्यवाद भी अदा किया है।
नीरज ने सफलता का एक नया इतिहास रचा
गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने ट्रेक एंड फील्ड एथलेटिक्स में भारत के लिए गोल्डन मेडल जीतकर ना केवल पूरे देश को गौरवान्वित किया है बल्कि अपने खेल के जरिए सफलता का एक नया इतिहास ही रचा है। यू ट्यूब पर जान जेलेजनी का वीडियो देखकर भाला फेंकने की बेसिक तकनीक सीखने वाले नीरज ओलंपिक से पहले कॉमनवेल्थ गेम्स और अन्य कई बड़ी एशियन प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं।
'सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता'
अब उनका अगला ध्यान वर्ल्ड चैंपियनशिप पर है। अपनी मेहनत को ही अपना मूलमंत्र मानने वाले नीरज चोपड़ा ने कहा कि आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति और लगन ही आपको सफलता दिला सकती है और सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है।
यहां देखें नीरज चोपड़ा का वनइंडिया exclusive Interview












Click it and Unblock the Notifications