'मेरी ब्रा .. ' बयान के बाद अब झरने के नीचे Bikini में नहाती दिखीं श्वेता तिवारी, Video वायरल
नई दिल्ली, 28 जनवरी। टीवी की 'संस्कारी बहू' श्वेता तिवारी अपने एक आपत्तिजनक विवाद के कारण सुर्खियों में हैं। उन पर IPC की धारा 295(A) के तहत केस फाइल हुआ है। सोशल मीडिया पर भी लगातार ट्रोल हो रही श्वेता तिवारी का एक पुराना वीडियो भी इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिकिनी टॉप और मिनी स्कर्ट पहनकर झरने के नीचे नहाते दिख रही हैं।

झरने के नीचे Bikini पहने नहाती नजर आईं श्वेता तिवारी
दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो साल 2009 का है, जब श्वेता तिवारी सोनी टीवी के विवादित शो 'इस जंगल से मुझे बचाओ' की प्रतियोगी थीं। उस शो के एक टास्क में वो बिकिनी टॉप और मिनी स्कर्ट पहनकर झरने के नीचे नहाते दिखाई पड़ी थीं। नेशनल टीवी पर इस तरह से खुले आम सीन देने के कारण श्वेता और शो की काफी आलोचना हुई थी और लोगों ने उस वक्त भी उन्हें काफी बुरा-भला कहा था।

कड़ी आलोचना
हालांकि स्किन शो एक्ट के बाद शो की टीआरपी काफी बढ़ गई थी लेकिन श्वेता का शो में सफर ज्यादा लंबा नहीं था और वो जल्दी ही शो से आउट हो गई थीं। लेकिन आज जब श्वेता का ये वीडियो फिर से वायरल हुआ है, तो लोग एक बार फिर से उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

श्वेता तिवारी के किस बयान पर मचा है बवाल?
दरअसल भोपाल में वेब सीरीज 'शो स्टॉपर-मीट द ब्रा फिटर' के लॉन्च इवेंट में श्वेता तिवारी ने भरे मंच पर मजाक करते हुए कह दिया कि 'मेरी ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं।' जिस पर बवाल मच गया। श्वेता के विवादित बयान पर सख्त रवैया दिखाते हुए कहा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विवादित बयान पर श्वेता तिवारी ने मांगी माफी
हालांकि बवाल मचने के बाद श्वेता तिवारी ने मीडिया में एक अधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि 'उन्होंने जानबूझकर या अनजाने में किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचाया था, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। मैंने अपने एक कलिग के संदर्भ में अपनी बात कही थी, जिसका गलत मतलब निकाला गया, जिसे देखकर बहुत दुखी हूं। लेकिन मेरी वजह से किसी को दुख पहुंचा है तो माफी मांगती हूं।'
'कसौटी जिंदगी की' से मिली पहचान
गौरतलब है कि चालीस पार की उम्र में भी 16 की नजर आने वाली श्वेता तिवारी का पहला शो 'कलीरें' था, जो कि डीडीवन पर प्रसारित होता था। इसके बाद वो डीडी मेट्रो के फेमस शो 'आने वाला पल' में नजर आई थीं लेकिन उन्हें असली पहचान मिली एकता कपूर के सुपरहिट शो 'कसौटी जिंदगी की' से, जो कि साल 2001 से साल 2008 तक चला। इस शो में उनके किरदार का नाम प्रेरणा था, जिसने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी।
छोटे पर्दे का बड़ा नाम श्वेता तिवारी
इसके बाद साल 2010 में श्वेता ने 'बिग बॉस 4' जीता। फिर वो शो 'परवरिश', 'बेगुसराय' और 'मेरे डैड की दुल्हन' जैसे शो में नजर आईं। वो कई रियलिटी शो जैसे 'झलक दिखला जा', 'डांस दीवाने' और 'खतरों के खिलाड़ी' में भी दिखाई पड़ीं हैं। श्वेता की गिनती टीवी की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में होती हैं। हाल ही में उनके कई फोटो शूट भी सुर्खियां बने थे, जिसमें वो बहुत ज्यादा हसीन नजर आई थीं।
यहां देखें Video












Click it and Unblock the Notifications