GOAT Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बज रहा विजय की फिल्म का डंका, जानें कितना हुआ कलेक्शन
'GOAT' Collection Box Office Collection Day 1: थलपति विजय और निर्देशक वेंकट प्रभु की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' उर्फ 'GOAT' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, स्पाई थ्रिलर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 43 करोड़ रुपये की कमाई की।
रिपोर्ट्स के अनुसार, GOAT दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर आसानी से 100 करोड़ रुपये (ग्रॉस) को पार कर सकती थी। आधिकारिक संख्या अभी भी अवेटिंग है।

'GOAT' 5 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज हुई। राजनीति में पूरी तरह से उतरने से पहले यह विजय की आखिरी फिल्म है। स्पाई थ्रिलर के बारे में ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि इसने भारत में 43 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें तमिल वर्जन का बड़ा योगदान है, जिसने 38.3 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'GOAT' के तेलुगु और हिंदी वर्जन ने क्रमशः 3 करोड़ रुपये और 1.7 करोड़ रुपये कमाए हैं।
वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी 'GOAT' फिल्म में विजय दो भूमिकाओं में हैं। सहायक कलाकारों में प्रशांत, प्रभुदेवा, मोहन, स्नेहा, जयराम, लैला, मीनाक्षी चौधरी और अजमल अमीर शामिल हैं।
AGS एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'GOAT' का संगीत युवान शंकर राजा ने तैयार किया है। सिनेमैटोग्राफर सिद्धार्थ नूनी और एडिटर वेंकट राजन टेक्लिनकल टीम का हिस्सा हैं। निर्माता अर्चना कल्पथी के अनुसार, 'GOAT' का बजट 380 करोड़ रुपये है, जिसमें GST भी शामिल है।
बताते चलें कि फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले, GOAT को तमिलनाडु में सुबह 9 बजे के शो के लिए मंजूरी मिल गई, जिससे पूरे दिन में पांच स्क्रीनिंग की अनुमति मिल गई, जिसमें आखिरी शो लगभग 2 बजे खत्म हुआ। हालांकि, ये विशेष अनुमति केवल एक दिन के लिए दी गई थी, और आगामी वीकेंड के लिए इसी तरह की सुविधाएं नहीं दी जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications