भूत बंगला' के सेट से सामने आई फोटो, प्रियदर्शन के साथ नजर आए अक्षय कुमार और परेश रावल
प्रियदर्शन भारतीय सिनेमा को आयकॉनिक फिल्में दी हैं। जिन्हें आप कभी भी किसी भी सीन से देख सकते हैं।उनकी फिल्मों में जितना एंटरटेनमेंट होता है, उतना ही वो उसमे कॉमेडी का बी डोज देते हैं। उनकी खासियत रही है कि वह हमेशा अपनी फिल्मों के लिए बेहतरीन कास्ट चुनते हैं। उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ हिट रही है।
दोनों ने साथ मिलकर कई फिल्मों में काम किया है। अब प्रियदर्शन की नई फिल्म में अक्षय की वापसी हुई है। दोनों भूत बंगला नाम की फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने कॉमेडी के लेजेंड्स को एक बार फिर साथ लाने का काम किया है। इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

प्रियदर्शन के जन्मदिन के खास मौके पर बालाजी मोशन पिक्चर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के सेट से एक बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीर शेयर की है। इस BTS इमेज में फिल्म की टीम मस्ती के मूड में नजर आ रही है, जिससे ये अंदाजा लगाना आसान है कि फिल्म का माहौल भी उतना ही मजेदार होने वाला है। इस तस्वीर के साथ प्रोडक्शन हाउस ने एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा। "मनोरंजन को नई परिभाषा देने वाले दिग्गज को जन्मदिन की शुभकामनाएं। दशकों की शानदार सिनेमाई यात्रा, अनगिनत आइकॉनिक फिल्में, और अब एक और मास्टरपीस बनने की कगार पर! 'भूत बंगला' जैसी फिल्म के लिए इतने दमदार कलाकारों को एक साथ लाने का कमाल सिर्फ प्रियदर्शन ही कर सकते हैं। काश #Asrani सर भी इस फ्रेम में होते, लेकिन फिर भी भूत बंगला के लिए एक्साइटमेंट बनी हुई है। फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"
कुछ दिन पहले तब्बू ने जयपुर में फिल्म की शूटिंग के लिए टीम को जॉइन किया, जहां अक्षय कुमार ने उन्हें गर्मजोशी से गले लगाकर वेलकम किया। उनकी एंट्री से 'भूत बंगला' की स्टारकास्ट और भी दमदार हो गई है, और अब ये फिल्म देखने का एक्साइटमेंट पहले से ज्यादा बढ़ गया है!
'भूत बंगला' बिना किसी शक साल की मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कॉमेडी आइकॉन एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले ये तिकड़ी प्रियदर्शन के साथ गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन और खट्टा मीठा जैसी शानदार फिल्मों में धमाल मचा चुकी है। लेकिन इस बार, फिल्म की सबसे खास बात यह है कि असरानी भी इस टीम का हिस्सा बने हैं। सालों बाद वह फिर से प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications