Rajesh Khanna Death Anniversary: इस कदर थी दीवानगी, एक्टर को मिलते थे खून से लिखे लव लेटर्स और फिर..

बॉलीवुड के काका राजेश खन्ना की आज यानी 18 जुलाई को पुण्यतिथि है। इस मौके पर आज हम आपको उनसे जुड़े कुछ किस्से बताते हैं। जिसके बारे में आप में से कुछ ही फैंस को पता होगा।

मुंबई, 18 जुलाई: 80 के दशक महान सुपरस्टार राजेश खन्ना की 18 जुलाई को पुण्यतिथि है। राजेश खन्ना का नाम ऐसे सदाबहार अभिनेताओं में शामिल है जिन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में अलग पहचान बनाई है। इनके जितने किस्सों का जिक्र किया जाए उतने ही नए किस्से निकल आते हैं। क्या आपको मालूम है कि राजेश खन्ना को लेकर लड़कियों में इस कदर दीवानगी थी कि वो उनको अपने खून से चिट्ठियां लिखा करती थीं। चलिए जानते हैं राजेश खन्ना से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

राजेश खन्ना से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

राजेश खन्ना से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

सिनेमा जगत के सुपरस्टार राजेश खन्ना का नाम सबसे चर्चित अभिनेताओं में शामिल था। राजेश खन्ना की आज यानी 18 जुलाई को 10 वीं पुण्यतिथि है। करोड़ों फैंस के दिलों में राज करने वाले राजेश खन्ना ने 18 जुलाई 2012 को अंतिम सांस ली थी। राजेश खन्ना के लिए लड़कियों में जितनी दीवानगी थी ऐसी दीवानगी शायद ही किसी अभिनेता के लिए उस दौर में रही हो। एक्टर ने उस दौर में फिल्म 'आनंद' और 'अमर प्रेम' जैसी सुपरहिट फिल्में कर फैंस को कईं ऐसे लम्हे दिए जिसे आज भी फैंस याद करते हैं। राजेश खन्ना की फीमेल फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा थी कि एक्टर के प्यार में वह उनके लिए खून से खत लिखा करती थीं।

एक्टर की बनी रोमांटिक हीरो की छवि

एक्टर की बनी रोमांटिक हीरो की छवि

राजेश खन्ना के करियर में फिल्म अराधना के बाद बड़ा बदलाव आया। फिल्म में उनके अभिनय और बेहतरीन गीतों से फिल्म ने एक्टर को सुपरस्टार बना दिया। फिल्म अराधना के बाद राजेश खन्ना ने कईं सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इनमें कटी पतंग, अमर प्रेम, अनुराग, अजनबी, अनुरोध और आवाज आदि शामिल हैं। लेकिन फिल्म अराधना के बाद एक्टर की छवि एक रोमांटिक हीरो के तौर पर बन गई।

जब राजेश खन्ना को आया था बुखार

जब राजेश खन्ना को आया था बुखार

एक बार की बात है जब राजेश खन्ना बीमार पड़े थे तो दिल्ली के कॉलेज की लड़कियां ने उनके लिए उनके पोस्टर पर बर्फ की थैली रखी जिससे एक्टर का बुखार जल्दी उतर जाए और वह ठीक हो जाएं। इतना ही नहीं लड़कियों में उनके लिए इस कदर दीवानगी थी वह उनके लिए खून से खत लिखा करती थीं इतना ही नहीं लड़कियों में एक्टर के लिए इस कदर दीवानगी थी कि उस खून से वह अपनी मांग भरा करती थीं।

एक्टर की स्टाइल की दीवानी थीं लड़कियां

एक्टर की स्टाइल की दीवानी थीं लड़कियां

राजेश खन्ना ने उस दौर में जितनी फिल्मों में काम किया वह ज्यादातर हिट साबित हुई। एक्टर ने ज्यादातर फिल्मों में अपने रोमांस का जादू बिखेरा। इसके अलावा एक्टर की स्टाइल की भी लड़कियां दीवानी थीं। वह अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहते थे। शर्मिला और मुमताज के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट थी। मुमताज के साथ उन्होंने 8 सुपरहिट फिल्में दी थीं।

ऐसे आया एक्टर के करियर में यू टर्न

ऐसे आया एक्टर के करियर में यू टर्न

हालांकि फिल्मों में जब अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई तो राजेश खन्ना के रोमांस का जादू धीरे-धीरे फीका पड़ने लगा। साथ ही फिल्में में फ्लॉप होने लगी। जिसके बाद एक्टर ने रोमांटिक फिल्में छोड़ एक्शन फिल्मों में अपना हाथ आजमाने की कोशिश की। जिसके बाद फैंस उन्हें एक्शन हीरो के तौर पर पसंद करने लगे। खैर एक्टर जाते-जाते फैंस को अपनी सुपरहिट फिल्में नहीं दे पाए लेकिन वह फैंस को अपनी कईं यादें दे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+