हिना खान के कैंसर को लेकर पंजाबी एक्टर का शॉकिंग बयान, बोले- उन्हें पहले से ही पता था, पर वो तो....
Gippy Grewal On Hina Khan Cancer: पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस हिना खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। आपको बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल ने हिना खान के साथ साल 2024 में ही रिलीज हुई फिल्म 'शिंदा शिंदा नो पापा' में काम किया था।
गिप्पी ग्रेवाल और हिना खान की जोड़ी
इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और हिना खान की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म से ही हिना खान ने पंजाबी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। हिना खान फिलहाल ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं और अमेरिका में अपना ट्रीटमेंट करवा रही हैं।

गिप्पी ग्रेवाल ने हिना के कैंसर पर की बात
अब हिना खान के को-एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने एक्ट्रेस के कैंसर होने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इस्टैंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो में गिप्पी ग्रेवाल के इंटरव्यू के सेगमेंट को शेयर किया गया है। इस वीडियो में गिप्पी ग्रेवाल ने हिना खान के साथ काम करने को लेकर और उनकी कैंसर से जंग पर बात की है।
'हिना खान को पहले से ही कैंसर का पता था'
गिप्पी ग्रेवाल ने उस इंटरव्यू में कहा है कि हिना खान के साथ उनके और उनकी पत्नी के बहुत अच्छे रिश्ते हैं। गिप्पी ने कहा- मैंने हिना के साथ जो फिल्म की है वो सुपरहिट रही है। हिना खान को फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही पता था कि उन्हें कैंसर है लेकिन उन्होंने उस बात को अपने तक ही रखा और किसी को कानों-कान खबर तक होने नहीं दी।
'हिना खान बहुत ही स्ट्रॉन्ग लेडी हैं'
गिप्पी ग्रेवाल ने आगे कहा- जब मैंने हिना खान का पोस्ट देखा तभी मुझे पता चला उनके कैंसर के बारे में। गिप्पी ने कहा कि हिना खान बहुत ही स्ट्रॉन्ग लेडी हैं। उनसे बात करके आपको भी बहुत हिम्मत मिल जाती है। वह कैंसर से ये जंग जरूर जीत जाएंगी।
हिना खान की पंजाबी फिल्म 'शिंदा शिंदा नो पापा'
पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'शिंदा शिंदा नो पापा' गत 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला है।












Click it and Unblock the Notifications