'ये नीचा दिखाना है' क्या अरबाज खान की गर्लफ्रेंड कहलाने में जॉर्जिया को आती थी शर्म? एक्ट्रेस ने कही ये बात

Arbaaz Khan Georgia Andriani: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान का मलाइका अरोड़ा से तलाक होने के बाद मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी की उनकी लाइफ में एंट्री हुई। दोनों ने एक दूसरे को लगभग 4 साल तक डेट किया। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें खूब चर्चा में थीं। अब खुद जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू के दौरान इस ब्रेकअप पर मुहर लगा दी।

जॉर्जिया एंड्रियानी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि, मुझे पहले से पता था कि रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा। हमारे लिए कई सारी चीजें मुश्किल थीं और इन सबके साथ इस रिश्ते में आगे जाना हमारे लिए काफी मुश्किल रहा। हालांकि हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। हम दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिताया।

giorgia Andriani

जॉर्जिया एंड्रियानी ने आगे यह भी पूछा गया कि क्या ये ब्रेकअप अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा की वजह से हुआ है। इसका जवाब देते हुए जॉर्जिया ने कहा, 'हमारी बॉन्डिंग पर इन सबका कोई प्रभाव नहीं पड़ा ना ही इसका उनसे कोई लेना-देना है। मलाइका के साथ अरबाज का जैसा भी रिश्ता रहा वह हम होनों के बीच नहीं आया। हम दोनों बहुत अलग-अलग पर्सनैलिटी थी और हमारे लिए ये मानना काफी मुश्किल था।'

जॉर्जिया एंड्रियानी ने आगे यह भी कहा कि हर कोई उन्हें अरबाज खान की गर्लफ्रेंड का टैग देने लगा था। जबकि उन्होंने बॉलीवुड समेत साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया। जॉर्जिया ने कहा कि, 'किसी की गर्लफ्रेंड, या बॉयफ्रेंड कहलाना मुझे ऐसा लगता है कि ये उसे नीचा दिखाना होता है। हर कोई मुझे अरबाज की गर्लफ्रेंड के नाम से जानता था। जबकि मैंने अपनी लाइफ अभी तक काफी स्ट्रगल किया है। मेरे लिए यह बहुत नीचा दिखाना था और मैं अब किसी की गर्लफ्रेंड नहीं कहलाना चाहती।'

बता दें कि, अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी के बीच 22 साल का फर्क है। दोनों ने एक दूसरे को 4 साल तक डेट किया। बीच में दोनों की शादी की अफवाहें भी उड़ी थीं हालांकि जॉर्जिया ने इसे दोस्ती का नाम देकर इन अफवाहों पर पुर्णविराम लगा दिया था। वहीं अरबाज भी उन्हें हमेशा से अच्छा दोस्त ही बताते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+