क्या मलाइका अरोड़ा हैं अरबाज और जॉर्जिया के ब्रेकअप की जड़? एक्ट्रेस की वजह रिश्ते में आई दरार! सामने आया सच
Giorgia Andriani Arbaaz Khan Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से तलाक होने के बाद अरबाज खान की जिंदगी में मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी की एंट्री हुई। दोनों ने एक दूसरे को लगभग 4 साल तक डेट किया। अरबाज और जॉर्जिया के बीच बॉन्डिंग को देख हर किसी को लगने लगा कि कपल जल्द ही शादी करेंगे। लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।
पिछले कुछ समय से जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज खान अपने ब्रेकअप की वजह से काफी चर्चा में थे। खबर आ रही थी कि दोनों अलग हो गए। लेकिन अब खुद जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू के दौरान ये साफ कर दिया कि वह और अरबाज अब रिलेशनशिप में नहीं हैं। ऐसे में अब जॉर्जिया ने बताया कि आखिर ब्रेकअप की असली वजह क्या थी।

कुछ अटकलें यह भी लगाई गई कि मलाइका अरोड़ा की वजह से जॉर्जिया और अरबाज खान का ब्रेकअप हुआ है। लेकिन अब जॉर्जिया ने इसके पीछे की सच्चाई बताई। उन्होंने कहा कि, ''मलाइका की तरफ से हमारे रिलेशनशिप में किसी भी तरह की कोई इंटरफेयरेंस नहीं थी। हमारे अलग होने के पीछे उनका कोई कारण नहीं था।''
इसके साथ ही जॉर्जिया ने ब्रेकअप होने की असली वजह बताई। एक्ट्रेस ने कहा, 'एक रिश्ते में मैं समान हितों को महत्व देती हूं, लेकिन दुख की बात है कि हमारे बीच कोई म्युचल इंट्रेस्ट नहीं थे, जो हमारे रिश्ते के लिए फेवर में नहीं था। हम दोनों की पसंद बिल्कुल भी एक जैसी नहीं थी। अरबाज को बैठकर फिल्में और डॉक्यूमेंट्री देखना पसंद है। मैं बहुत अलग हूं, मैं बैठ नहीं सकती। इन चीजों की वजह से हमारे रिश्ते में दिक्कतें आनी शुरू हो गई थी।'
जॉर्जिया एंड्रियानी ने बताया कि ब्रेकअप के बाद भी उनकी अरबाज खान से दोस्ती है। वह भले ही अलग हो गई हैं लेकिन आज भी उन्हें मिस करती हैं। लेकिन अब जॉर्जिया अब कभी भी इस रिश्ते को रखना नहीं चाहती। क्योंकि वह अब अपनी पहचान बनाना चाहती हैं ताकि उन्हें अरबाज खान की गर्लफ्रेंड के नाम से ना पहचाना जाए।












Click it and Unblock the Notifications