Ghaziabad में 3 बहनों की मौत पर ये क्या बोल गए Sonu Sood? 90 सेकंड के वीडियो ने मचाई सनसनी, सामने रखा ऐसा सच
Ghaziabad Sisters Death Case: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की रहस्यमयी मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने न सिर्फ लोगों को स्तब्ध किया है बल्कि बच्चों में बढ़ती डिजिटल लत पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत पर सोनू सूद का रिएक्शन
वहीं अब इस संवेदनशील मामले पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपनी गहरी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं शेयर करते हुए देशवासियों से एक अहम अपील की है।

सोनू सूद का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल
-सोनू सूद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि गाजियाबाद की इस घटना ने उनका दिल तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि इन बच्चियों की जान हिंसा या गरीबी से नहीं बल्कि ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल दुनिया के दबाव से गई है।
-सोनू सूद ने साफ शब्दों में कहा है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त रोक लगनी चाहिए, सिवाय शैक्षणिक उपयोग के।
'बचपन को एल्गोरिद्म नहीं, मार्गदर्शन चाहिए'
-अपने इस मैसेज में सोनू सूद ने लिखा है- बचपन को मार्गदर्शन की जरूरत है, एल्गोरिद्म की नहीं। ये किसी को दोष देने की बात नहीं है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा की बात है।
-एक्टर ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अभी कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। ये वक्त इस मुद्दे को नजरअंदाज करने का नहीं बल्कि ठोस कार्रवाई करने का है।
वीडियो के जरिए लोगों से की खास अपील
-सोनू सूद ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह माता-पिता और समाज से बच्चों को डिजिटल लत से बचाने की अपील करते नजर आए हैं। उन्होंने कहा है कि कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग से दूर रखना समय की मांग है।
-आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सोनू सूद ने ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के खतरों को लेकर आवाज उठाई है। इससे पहले भी वह इस विषय पर चिंता जता चुके हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर चुके हैं।
सोशल मीडिया पर सोनू सूद को मिल रहा समर्थन
-सोनू सूद के इस रुख की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। कई यूजर्स उनके विचारों से सहमत नजर आए और बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त नियम बनाने की मांग करने लगे हैं।
-गाजियाबाद की ये घटना एक बार फिर डिजिटल दौर में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर चर्चा छेड़ गई है। सवाल ये है कि क्या अब समाज और सिस्टम मिलकर कोई ठोस कदम उठाएंगे या फिर ये खबर भी समय के साथ भुला दी जाएगी?
गाजियाबाद में तीनों बहनों ने क्या किया था?
-उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में गत 4 फरवरी 2026 की रात एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहां तीन नाबालिग बहनों- निशिका (16), प्राची (14) और पाकी (12) ने अपने घर की 9वीं मंजिल की खिड़की से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना रात करीब 2:15 बजे हुई जब तीनों बहनें एक साथ कमरे से बाहर आईं और नीचे कूद गईं।
-पुलिस को मौके पर एक हाथ से लिखा सुसाइड नोट और डायरी के पन्ने मिले है, जिसमें उन्होंने अपने पिता को Sorry Papa कहकर माफी मांगी थी और लिखा था कि डायरी में जो कुछ भी लिखा है वह सच है। इससे पता चलता है कि वह मानसिक रूप से परेशान थीं और अपनी स्थिति का कारण व्यक्त करना चाहती थीं।
तीनों बहनों को ऑनलाइन कोरियन गेम की लत थी
-प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीनों बहनों को एक ऑनलाइन कोरियन टास्क-आधारित गेम की लत थी, जिसे उन्होंने कोविड-19 के बाद से खेलना शुरू किया था। ये गेम इतना प्रभावशाली था कि उन्होंने एक दूसरे को कोरियन नाम से बुलाना और गेम की दुनिया को अपनी वास्तविकता मानना शुरू कर दिया था।
-पुलिस ने बताया है कि बहनें पिछले दो साल से स्कूल भी नहीं जा रहीं थी और परिवार ने मोबाइल फोन के इस्तेमाल को कम करने की कोशिश भी की थी लेकिन वह गेम खेलने में लगी रहीं। फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन, डायरी और डिजिटल साक्ष्यों की गहराई से जांच कर रही है ताकि ये स्पष्ट किया जा सके कि क्या गेमिंग लत ही मुख्य कारण थी या इसके अलावा कोई अन्य मनोवैज्ञानिक/घरेलू वजह भी थी।
-गाजियाबाद का ये मामला डिजिटल लत, युवाओं की मानसिक सेहत और ऑनलाइन गेमिंग के संभावित खतरों पर एक गंभीर चेतावनी बनकर उभरा है।
-
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications