क्या तीसरी बार मां बनने वाली हैं Genelia D'Souza? पार्टी में छुपाती नजर आईं अपना बेबी बंप

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस तीसरी बार मां बनने वाली हैं।

Genelia D'Souza Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते हैं। हाल ही में, कपल को एक इवेंट में साथ देखा गया लेकिन इस दौरान जेनेलिया ने अपने लुक्स से नहीं बल्कि बेबी बंप से फैंस का ध्यान खींचा। फिलहाल एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बी-टाउन के पावर कपल जेनेलिया और रितेश देशमुख को हाल ही में एक पार्टी में साथ में देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल पैपराजी को जमकर पोज देता हुआ नजर आ रहा। वीडियो के सामने आने के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि जल्द ही कपल गुड न्यूज देने वाला है।

Genelia DSouza

वीडियो में देखा जा सकता है कि पोज देते वक्त जेनेलिया ने अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश की लेकिन वह फैंस की नजर से बच नहीं पाईं। वहीं लुक्स की बात करें तो जेनेलिया पर्पल कलर की डीप नेक शॉर्ट फ्रॉक पहने दिखाई दीं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रितेश व्हाइट शर्ट ब्लू पैंट के साथ नजर आए।

जेनेलिया और रितेश के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं? एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'क्या वह जल्द ही गुड न्यूज देने वाले हैं।' वहीं एक ने लिखा, 'जेनेलिया तीसरी बार मां बनने वाली है।' इसी तरह से लोग जेनेलिया की प्रेग्नेंसी को लेकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि इस पर अभी तक कपल की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

बता दें कि जेनेलिया ने साल 2012 में रितेश देशमुख के साथ शादी की थी। वहीं दो साल बाद 2014 में उन्होंने अपने पहले बच्चे रियान को जन्म दिया था। इसके बाद साल 2016 में जेनेलिया अपने दूसरे बच्चे राहिल का स्वागत किया। बता दें कि, जेनेलिया अक्सर सोशल मीडिया पति रितेश और दोनों बच्चों के साथ फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनके हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+