'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ के दूल्हे का उर्फी जावेद से है पुराना नाता, फतवा जारी कर बताया था 'किन्नर'
फैजान अंसारी और गहना वशिष्ठ हाल ही में इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध गए। फैजान वही शख्स हैं, जिनका उर्फी जावेद के साथ 36 का आंकड़ा है। एक दफा वे एक्ट्रेस को किन्नर भी बता चुके हैं।
Faizan Ansari: हाल ही में गंदी बाद फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने अपने लॉन्गटाइन ब्वॉयफ्रेंड फैजान अंसारी से शादी कर ली। जब से एक्ट्रेस ने अपनी गुपचुप शादी के बारे में फैंस को बताया, सब हैरान रह गए। अब इस खबर के बाद उनके पति की भी जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है।
गहना वरिष्ठ के पति फैजान अंसारी पेशे से एक्टर और इन्फ्लुएंसर रहे हैं। गहना संग शादी करके एक बार फिर चर्चा में आए फैजान पहले भी कई दफा लाइमलाइट लूट चुके हैं। उर्फी जावेद के साथ अंसारी का 36 का आंकड़ा रहा है।

फैजान अंसारी ने उर्फी जावेद के खिलाफ जुहू कब्रिस्तान में अर्जी देते हुए फतवा जारी किया था। फैजान ने पूरी मीडिया के सामने ये बात बोली थी कि बेहद शर्म आती है जब कोई कहता है कि मुस्लिम लड़की नंगी घूम रही है। फैजान ने कहा कि उर्फी ने अब तक सिर्फ और सिर्फ इस्लाम का अपमान ही किया है। उर्फी का जब इंतकाल होगा तो उन्हें कब्रिस्तान में भी जगह नहीं मिलेगी।
फैजान ने कहा कि उर्फी जिस तरह के कपड़े पहनती है, उससे मुसलमानों की बदनामी हो रही है। हमें बहुत बुरा लगता है, जब ये सब देखते हैं। इतना ही नहीं फैजान ने उर्फी जावेद के खिलाफ दिल्ली के मौलानाओं और मुंबई के शहर काजी तक को शिकायत दे डाली थी। फैजान ने उर्फी को धर्म तक बदलने के लिए कह दिया था।
फैजान यहीं तक नहीं रुके, उन्होंने उर्फी जावेद को लेकर कहा कि ये लड़की नहीं बल्कि किन्नर यानी कि ट्रांसजेंडर हैं। फैजान ने कहा कि मेरे पास कुछ प्रूफ हैं, जिनके जरिये मैं देश के सामने एक बहुत बड़ा खुलासा करने जा रहा हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि उर्फी जावेद कोई लड़की नहीं ब्लकि एक किन्नर हैं। फैजान ने कहा कि उर्फी के साथ उनका विवाद पहले से ही जारी है। ये विवाद हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। वे सबूतों के जरिये कोर्ट में भी ये बात प्रूफ करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications