शाहरुख खान की फोटो शेयर कर गौतम गंभीर ने लिख दी ऐसी बात, 30 मिनट में 1000 बार शेयर हुई पोस्ट
Gautam Gambhir Meets Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है। फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली है। शाहरुख खान इस समय अपनी फिल्म की पूरी टीम के साथ इसके सक्सेस को इन्जॉय कर रहे हैं। आपको बता दें कि गत 7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।
गौतम गंभीर ने की शाहरुख खान की तारीफ
इस समय हर तरफ 'जवान' की चर्चा हो रही है। हर कोई फिल्म की दमदार कहानी से लेकर शाहरुख खान के शानदार एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहा है। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने भी किंग खान की जमकर तारीफ की है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि शाहरुख खान से बहुत कुछ सीखना चाहिए।

गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
हाल ही में गौतम गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- शाहरुख सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि लोगों के दिलों के भी राजा हैं। जब भी हम मिलते हैं तो मैं उनसे बहुत सारा प्यार और सम्मान लेकर वापस जाता हूं। शाहरुख सर आपसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। सबसे बेस्ट हैं एसआरके (SRK)। गौतम गंभीर के इस पोस्ट को 30 मिनट में 1000 बार लोगों ने शेयर किया है।
शाहरुख खान और गौतम गंभीर की दोस्ती
आपको बता दें कि शाहरुख खान और गौतम गंभीर काफी लंबे समय से अच्छे दोस्त रहे हैं। आईपीएल में गौतम गंभीर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की टीम केकेआर का हिस्सा भी रह चुके हैं। उनकी कैप्टनशिप में केकेआर ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता था। हालांकि, अब वह इस टीम का हिस्सा नहीं है। अब गौतम गंभीर आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के मेंटॉर के तौर पर काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications