'लोग मेरे साथ काम करने...', गौरी खान ने बताया कैसे शाहरुख खान बने पत्नी के करियर में रोड़ा?
शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा लव बर्ड्स में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के लिए एक बार मुसीबत बन गई थी।
मुंबई, 21 सितंबर: करण जौहर के शो कॉफी विद करण 7 के हर बार नए एपिसोड में बॉलीवुड के बड़े सितारे शिरकत करते हैं और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे करते हैं। इस बार का एपिसोड भी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इस बार 17 साल बाद शो में कॉमेडी किंग शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान नजर आएंगी। जिसका प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ था।

गौरी खान का बड़ा खुलासा
इस एपिसोड में गौरी खान के साथ उनकी करीबी दोस्त महीप कपूर जो कि संजय कपूर की पत्नी हैं, और चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे भी नजर आएंगी। इस दौरान गौरी खान ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे करने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनके करियर के दौरान कैसे शाहरुख खान की पत्नी होना उनके लिए एक बड़ी मुसीबत बनी।

शाहरुख खान का टैग होना बना मुसीबत
बता दें कि गौरी खान आज एक लीडिंग इंटीरियर डेकोरेटिंग बिजनेस की मालकिन हैं। साथ ही गौरी प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' के तहत कई फिल्मों को भी प्रोड्यूज कर चुकी है। लेकिन उनकी इस सफलता के लिए पति शाहरुख खान का टैग कई बार उनके लिए बड़ी मुसीबत भी बना।

'शाहरुख खान की पत्नी के साथ काम करने को लोग...'
शो के दौरान गौरी खान ने कहा कि, 'एक नए प्रोजेक्ट पर विचार करते समय, कुछ लोग ऐसे होते हैं जो मुझे एक डिजाइनर के रूप में मानते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब यह उस तरह से काम नहीं करता है क्योंकि कई बार लोग शाहरुख खान की पत्नी के साथ काम करने के बोझ से नहीं झेलना चाहते। जिस वजह से अक्सर चीजें मेरे खिलाफ हो जाती थी।

शाहरुख खान की इस आदत से परेशान हैं गौरी
बता दें कि, शाहरुख खान को लेकर गौरी खान ने और भी कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि ऐसी कई आदते हैं जो उन्हें किंग खान की नहीं पसंद आती। गौरी खान ने कहा कि, '"हमारे घर पर जब भी कोई पार्टी होती है तो शाहरुख गेस्ट को कार तक छोड़ने जाते हैं और काफी देर तक उनसे वहीं बाहर ही बात करते रहते हैं। उस वक्त ऐसा लगता है कि पार्टी घर में नहीं, बल्कि घर के बाहर सड़क पर चल रही हैं। वह खुद तो बाहर चले जाते हैं और उनके पीछे पार्टी में सब उन्हें ढूंढने लगते हैं। जिसकी वजह से मैं परेशान हो जाती हूं।"

गौरी खान ने दी सुहाना को डेटिंग टिप्स
इसके साथ ही करण जौहर ने शो के दौरान गौरी खान से पूछा कि, आप बेटी सुहाना खान को क्या डेटिंग टिप्स देना चाहते हैं। उन्होंने जवाब में कहा कि, मैं चाहती हूं कि सुहाना 2 लड़कों को एकसाथ डेट ना करें। जिसके बाद करण जौहर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया।
-
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications