Gauri Khan: सालाना इतने करोड़ कमा लेती हैं शाहरुख खान की पत्नी गौरी, किस बिजनेस से होती है मोटी कमाई?
Gauri Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर सार्थक सचदेवा ने दावा किया है कि गौरी खान अपने रेस्तरां में 'नकली' पनीर सर्व कर रही हैं।
क्या सच में लोगों को 'नकली पनीर' खिला रही हैं गौरी खान
जैसे ही इन्फ्लुएंसर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के सामने आया, तो इंटरनेट पर हंगामा मच गया है। आपको बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने कुछ समय पहले ही मुंबई में एक नए रेस्तरां टोरी की शुरुआत की है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरी खान की टीम ने लोगों को दी सफाई
हालांकि इस मामले में गौरी खान की टीम ने लोगों को सफाई भी दे दी है और इस बात से साफ इनकार किया है। आपको बता दें कि शाहरुख खान की लेडी लव यानी उनकी पत्नी गौरी खान पैसों के मामले में पति से कम नहीं हैं।
सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं गौरी खान
गौरी खान भले ही अपने पति शाहरुख खान की तरह एक्टिंग करियर से न जुड़ी हों लेकिन वह एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं। गौरी खान एकसाथ कई तरह के बिजनेस संभालती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने मुंबई में अपना खुद का एक शानदार रेस्तरां खोला है जिसका नाम 'टोरी' है।
गौरी खान का बिजनेस और उनकी कमाई
-इसके साथ ही गौरी खान ने रेस्तरां के बिजनेस में भी दमदार एंट्री की है। पेशे से इंटीरियर जिडाइनर गौरी खान अब अपना रेस्तरां भी चला रही हैं। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने भी अपनी मेहनत के दम पर अपना बिनजेस खड़ा किया है और आज वह एक सक्सेसफुल बिजेनसवुमेन हैं।
-गौरी खान अपने पति शाहरुख खान की सालभर में कई करोड़ रुपए की कमाई कर लेती हैं। गौरी खान सिर्फ शाहरुख खान की पत्नी ही नहीं हैं बल्कि उनकी खुद की एक अलग पहचान भी है। वह एक फेमस इंटीरियर डिजाइनर हैं।
गौरी खान की कुल संपत्ति
सुपरस्टार शाहरुख खान की तरह ही उनकी पत्नी गौरी खान भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौरी खान 1725 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति की मालकिन हैं जबकि शाहरुख खान 760 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। गौरी खान सालाना 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर लेती हैं।
इंटीरियर डिजाइनर हैं गौरी खान
-गौरी खान ने कई बॉलीवुड स्टार्स से लेकर बिजनेसमैन और वीआईपी के घर को खूबसूरत बनाने का काम किया है।
-गौरी खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर जैसे बी टाउन सेलेब्स के घर और पेंटहाउस को डिजाइन किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने मुकेश अंबानी, रोबेर्टो केवाली और राल्फ लॉरेन जैसे दुनिया भर में मशहूर लोगों का घर भी डिजाइन किया है।
फिल्म प्रोड्यूसर हैं गौरी खान
गौरी खान एक बिजनेसवुमेन होने के साथ साथ एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं और उन्होंने साल 2002 में फिल्में प्रोड्यूस करने का काम शुरू किया था। उन्होंने साल 2002 में अपने पति शाहरुख खान के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज' की शुरुआत की थी। इस प्रोड्क्शन हाउस ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications