गौरव खन्ना की पीठ पर दोस्त अभिषेक बजाज ने घोंपा चाकू, चली ऐसी चाल प्रणित भी हुए हैरान!
टीवी के लोकप्रिय अभिनेता और 'बिग बॉस 19' के शांत स्वभाव वाले प्रतियोगी गौरव खन्ना आज के एपिसोड में एक नए रूप में नजर आने वाले हैं। शो के प्रोमो में गौरव को किचन में खाना बनाते हुए देखा जा सकता है। यह दृश्य उनके फैंस के लिए खास होने वाला है, क्योंकि गौरव ने घर में आने के बाद से कभी रसोई का काम नहीं किया था। उन्होंने साफ कहा था कि मुझे इंडियन खाना बनाना नहीं आता है।

दरअसल, गौरव ने रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' का खिताब जीतकर पहले ही अपने कुकिंग टैलेंट को साबित कर दिया था। लेकिन 'बिग बॉस' के घर में अब तक उन्होंने इस हुनर को नहीं दिखाया था। अभिषेक की रणनीति के तहत आखिरकार उन्हें किचन ड्यूटी पर भेजा गया।
अभिषेक की चाल बनी हाइलाइट
शो के नए प्रोमो में अभिषेक कहते दिख रहे हैं, "मैं गौरव को खाना बनाते हुए देखना चाहता था, क्योंकि वह दो महीने से भाग रहे हैं।" गौरव के किचन में रोटियां बेलने और तड़का लगाने के सीन ने सभी घरवालों को खुश कर दिया। मालती और मृदुल ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि यह गौरव का अब तक का सबसे प्यारा रूप है। मृदुल ने मजाक में कहा, "हमारे खूबसूरत चेहरे वाले गौरव भाई अब शेफ बन गए हैं।"
कैप्टेंसी टास्क में दिखा नया ट्विस्ट
किचन ड्रामा के अलावा आज के एपिसोड में कैप्टनसी टास्क भी दिखाया जाएगा। इस टास्क में गौरव को अपने ही ग्रुप से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। अभिषेक ने अशनूर और प्रणित का नाम लिया, जबकि अशनूर ने अभिषेक और प्रणित को वोट किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि घर का नया कप्तान कौन बनता है।
फैंस में बढ़ा उत्साह
गौरव के खाना बनाने वाले सीन ने सोशल मीडिया पर पहले से ही चर्चा बटोर ली है। फैंस का कहना है कि उनका यह रूप शो को और दिलचस्प बना देगा। आज का एपिसोड गौरव के फैंस के लिए एक "डिलाइटफुल ट्रीट" साबित होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications